Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

DELHI SCHOLARS INTERNATIONAL SCHOOL के शानदार परीक्षा परिणामों से गौरवान्वित हुआ स्कूल

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

Faridabad, 15 मई: CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा सत्र 2025-26 में दिल्ली स्कॉलर्स इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की।

परीक्षा में कुल 65 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 32 प्रतिशत छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। कला संकाय में (Humanities) में 6 छात्रों ने, वाणिज्य संकाय (Commerce) में 4 छात्रों ने तथा विज्ञान संकाय (Science) में 10 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर सफलता की नई मिसाल पेश की।

विद्यालय के प्रमुख टॉपर्स में गरिमा नरवत, शुभांगी, ख्वाहिश पांडे, देवजोत सिंह, दिशा अग्रवाल, सिद्धार्थ जिंदल, दीपांशी, और संयम कक्कड़ ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विशेष पहचान बनाई और विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन टी.एस. दलाल एवं निदेशक प्रयास दलाल ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि विद्यालय भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता कायम रखेगा।

Related posts

तिगांव से बल्लभगढ़ रोड़ का काम कब तक होगा शुरू? देखें!

Metro Plus

विकास चौधरी की मौजूदगी में सैकड़ों युवाओं ने थामा कांग्रेस का दामन

Metro Plus

….अब प्राइवेट स्कूल संचालकों के खिलाफ भूदत्त पाराशर ने मुहिम छेड़ी

Metro Plus