Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिराष्ट्रीयहरियाणा

स्वच्छता अभियान को लेकर साईकल यात्रा पर निकले जयदेव राउत का स्वागत किया भाजयुमो ने

मैट्रो प्लस से मोहित गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 27 जुलाई: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छता अभियान और श्रेष्ठ भारत के सपनों को साकार करने के लिए पश्चिम बंगाल के हुबली से सम्पूर्ण भारत की साईकल यात्रा पर निकले जयदेव राउत का यहां भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर जोरदार स्वागत किया गया। भारतीय जनता युवा युवा मोर्चा (भाजयुमो) की तरफ से किए गए इस स्वागत समारोह में भाजयुमो के जिलाध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, जिला महामंत्री गौरव शर्मा, जिला आईटी सेल एवं सोशल मीडिया प्रमुख राहुल दीक्षित एनएच मंडल अध्यक्ष रजत जैसवाल आदि मौजूद थे
इस अवसर पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस सम्पूर्ण भारत को स्वच्छ बनाने के लिए जो अहम् कदम जयदेव राउत ने उठाया है वह बहुत ही सराहनीय है। यह कदम नई युवा पीढ़ी को गति देने वाला है। इस तरह के कार्य माँ भारती के लाल ही कर सकते है।

Related posts

सरकारी दस्तावेज में छेड़छाड़ के आरोप में किस नयाब तहसीलदार व अन्य के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर? देखें!

Metro Plus

इनरव्हील क्लब ने लोगों को ठंडा और साफ पानी पिलाने के लिए लगाया नया वॉटर कूलर।

Metro Plus

बाबा भीमराव अंबेडकर सच्चाई और ईमानदारी की मिसाल थे: रहीशा खान

Metro Plus