Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

प्रोत्साहन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा धूमधाम से मनाया गया तीज उत्सव

मैट्रो प्लस से ऋचा गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 29 जुलाई: सैक्टर-9 की महिलाओं द्वारा बनाए गए प्रोत्साहन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा मनाए गए तीज के त्यौहार में राजस्थान से विशेष तौर पर बुलवाए गए डांस इंडिया डांस परफोरमर पंकज मारवाड़ी ने महिला ड्रैस में अपनी मनमोहक प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। सैक्टर-11डी स्थित मिलन वाटिका में आयोजित किए गए इस समारोह में शहर की प्रथम नागरिक एवं मेयर सुमनबाला मुख्य अतिथि के तौर पर विशेष रूप से मौजूद थी जबकि हरियाणा सरकार में चेयरमैन धनेष अदलखा की धर्मपत्नी सोनाली अदलखा ने विशेष अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में शिरकत की।
सावन के इस महीने में मनाए गए इस तीज के त्यौहार में जहां प्रोत्साहन की सदस्यों ने ग्रुप डांस, सास-बहू का प्ले तथा नाच-गाकर कार्यक्रम का आनंद लिया वहीं ट्रस्ट की सदस्यों के लिए इस तीज उत्सव मेले में राखी, गिफ्ट आदि विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए गए तथा तम्बोला जैसे गेम खिलाकर उनका मनोरंजन भी किया गया।
प्रोत्साहन की प्रधान मधु गुप्ता तथा उपाध्यक्ष नम्रता मित्तल ने बताया कि ट्रस्ट की सदस्यों के लिए इस तीज उत्सव कार्यक्रम में पंचुअलटी अवार्ड तथा लक्की ड्रा भी निकाला गया।
इस कार्यक्रम में प्रोत्साहन की उपाध्यक्ष रंजना गर्ग, कोषाध्यक्ष कांता बंसल, मधु गुप्ता, लत्ता मित्तल, इंदु केजरीवाल, रेखा जिंदल, प्रतिभा गर्ग, रचना गुप्ता, शिखा कश्यप, आशी बंसल, नम्रता मित्तल, निमला अग्रवाल, रिक्की चौधरी, कमलेश गर्ग, प्रभा गोयल, शशि गुप्ता, ज्योति यादव, बबीता गोयल, नीरज गोयल, विजय गुप्ता पूजा बंसल, रमा सरना, अभा शर्मा, राज गर्ग, ममता सिंगला, वंदना मदान, दया गरोडिय़ा आदि विशेष तौर पर मौजूद थे जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी भूमिका अदा की।

 

Related posts

राज्यपाल ने किया डा० सुमिता मिश्रा के तीसरे काव्य संग्रह ‘वक्त के उजाले में ‘का विमोचन

Metro Plus

Modern BP Public स्कूल के बच्चे Movable Toilet का मॉडल तैयार कर CBSE की विज्ञान प्रदर्शन में आए First

Metro Plus

BJP नेता और शराब ठेकेदार ने महल की जमीन कब्जा कर बनाई मल्टीस्टोरी बिल्डिंग!

Metro Plus