Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

जनता को बड़ी राहत गैर सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर हुआ सस्ता

मैट्रो प्लस से महेश गुप्ता की रिपोर्ट
नई दिल्ली/फरीदाबाद,1 अगस्त: तेल विपणन कंपनियों ने सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 2 रुपए की बढ़ौतरी की है। जबकि गैर सब्सिडी वाला सिलेंडर 40 रुपए सस्ता किया गया है। नई दरें आज से लागू हो गई हैं। बढ़ौतरी के बाद दिल्ली में सब्सिडी वाला सिलेंडर 479.77 रुपए का मिलेगा। गैर सब्सिडी वाला सिलेंडर 564 रुपए से घटकर 524 रुपए का मिलेगा।
सब्सिडी खत्म करेगी सरकार
पैट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धमेंद्र प्रधान ने लोकसभा में एक लिखित प्रश्न के उत्तर में बताया था कि तेल विपणन कंपनियों को रसोई गैस सिलेंडर की सब्सिडी धीरे-धीरे खत्म करने के लिए हर महीने चार रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ौतरी करने को कहा गया है। सरकार अगले वर्ष मार्च तक रसोई गैस सब्सिडी खत्म करना चाहती है। पहले कंपनियों को हर महीने 2 रुपए बढ़ौतरी करने को कहा गया था। कंपनियां पिछले साल जुलाई से हर महीने दो रुपए वैट अलग की बढ़ौतरी करती आ रही थी।
इस मौके पर प्रधान ने बताया कि इस वर्ष 30 मई को कंपनियों से कहा गया था कि वे हर महीने जब तक सब्सिडी खत्म ना हो जाए, 4 रुपए प्रति माह की बढ़ौतरी करें। उपभोक्ता को एक वित्त वर्ष में 12 सिलेंडर सब्सिडी दर पर मिलते हैं। उससे अधिक लेने पर बाजार कीमत अदा करनी पड़ती है।

Related posts

Homerton Grammar School ने उत्साहपूर्वक मनाया रंगीला भारत थीम के साथ अर्ली इयर्स कॉन्वोकेशन ‘उड़ान 2026’

Metro Plus

सीमा त्रिखा ने किया फौगाट पब्लिक स्कूल में अंर्तविद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का उद्वघाटन

Metro Plus

हिंदी साहित्य के क्षेत्र में कार्य करने के लिए कवि महेंद्र शर्मा मधुकर को विशेष सम्मान से विभूषित किया गया

Metro Plus