Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

सावित्री पॉलिटेक्निक में किया गया राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

सावित्री पॉलिटेक्निक की छात्राओं ने सैनिक भाइयों के लिए राखियां भेज कि उनकी लम्बी उम्र की कामना
मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद,1 अगस्त: नेहरू ग्राउंड स्थित सावित्री पॉलिटेक्निक फॉर वूमैन में राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ संस्थान के चेयरमैन एस.एन. दुग्गल व प्रधानाचार्य कमलेश शाह ने किया। इस प्रतियोगिता में पॉलिटेक्निक की करीब 100 होनहार छात्राओं ने भाग लिया। छात्राओं ने चंदन की लकड़ी, सुच्चे मोती, रंगीन धागे से सुंदर-सुंदर राखियां बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य कमलेश शाह ने छात्राओ को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता हमारे रीति-रिवाज, त्यौहार और संस्कृति को समाज में जिंदा रखती है। जिनकी बदौलत हम विभिन्न तरह के त्यौहार मानते हैं। उन्होंने कहा कि प्राचीन काल से चले आ रहे त्यौहार ना केवल हमारे जीवन का प्रमुख हिस्सा है बल्कि आधुनिक युग में हमारे रिश्ते-नातों में एक संजीवनी की तरह मजबूत कार्य करते है। इसी सोच के चलते भाई-बहन के इस पवित्र बंधन को राखी मेकिंग प्रतियोगिता के द्वारा छात्राओं ने सुंदर राखी बनाकर दर्शाया है।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि छात्राओं द्वारा बनाई गई इन राखियों को सरहद पर तेनात हमारे सैनिक भाइयों को भेजा जाऐगा जोकि 24 घंटे खड़े रह कर हमारे देश की रक्षा करते हैं। उन्होंने कहा कि हम यह राखियां भेजकर उन्हें यह एहसास कराना चाहते हैं कि वह सरहद पर रहकर बहनों के प्रति प्यार की कमी महसूस ना करें। इस प्रेम बंधन के माध्यम से छात्राओं ने सरहद पर तेनात भाइयों के लिए उनकी लंबी उम्र की कामना भी की।

Related posts

ब्रांडेड स्कूल DPS-19 के पेरेंट्स ने मनमानी फीस को लेकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।

Metro Plus

मारवाड़ी युवा मंच के केजरीवाल बने 2019-20 के प्रधान

Metro Plus

अभिभावक हल्ला बोल रैली की व्यवस्था व तैयारी को लेकर हरियाणा अभिभावक एकता मंच ने की बैठक

Metro Plus