Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

AP स्कूल के छात्रों ने टाऊन पार्क में किया पौधारोपण

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 2 अगस्त: सैक्टर-12 स्थित टाऊन पार्क में ए पी सीनियर सैकेण्डरी स्कूल के छात्रों ने पीटीआई नरेन्द्र सोलंकी, अध्यापिका महिमा के साथ पौधारोपण किया। वन संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए ए पी स्कूल के डायरेक्टर अमन अग्रवाल ने बताया कि वृक्ष हमें शुद्ध वायू देते हैं जो मनुष्य के स्वस्थ शरीर के लिए आवश्यक है।
इस मौके पर उन्होंने बताया कि प्रदेश में प्रति वर्ष वनों में कमी आ रही है। वन कम हो रहे हैं। ग्लेशियर पिघल रहे हैं। जलस्रोत सूख रहे हैं जिसके कारण भावी पीढिय़ों का जीवन खतरे में पढ़ गया है। ऐसे में पौधरोपण ही एक मात्र विकल्प है। वहीं चेयरमैन जेपी अग्रवाल ने कहा कि हर मनुष्य को एक-एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। हम सब को अपने भविष्य को सुरक्षित रखने केे लिए अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाने चाहिए और उनका पालन-पोषण करने का संकल्प लेना चाहिए।

Related posts

Surajkund अंर्तराष्ट्रीय शिल्प मेला देशी-विदेशी पर्यटकों की अगवानी को तैयार: डॉ. अरविंद शर्मा

Metro Plus

डायनेस्टी स्कूल के नितिन वर्मा ने होली की मंगलकामना देते हुए केमिकलयुक्त रंगों से बचने की सलाह दी

Metro Plus

पूर्व पार्षद अनिल शर्मा सह-पर्यवेक्षक नियुक्त, करेंगे विवेक बंसल के चुनाव क्षेत्र मेें प्रचार-प्रसार।

Metro Plus