Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

D.C मॉडल स्कूल में बड़े धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 11 अगस्त: सैक्टर-9 स्थित डी.सी. मॉडल स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव बहुत धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर नन्हे-मुन्ने बच्चे राधा-कृष्ण की वेशभूषा में सज-धज कर स्कूल पहुंचे।
इस अवसर पर अभिवाकों ने भी बच्चों के साथ मिलकर विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने श्रीकृष्ण तथा राधा की भूमिका के द्वारा बाल लीला का तथा मटकी तोडऩे का मंचन किया।
इस मौके पर स्कूल के निदेशक पवन गुप्ता नें कार्यक्रम की सराहना करते हुए बच्चों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने बताया कि यशोदा नंदन देवकी पुत्र भारतीय समाज में कृष्ण के नाम से सदियों से पूजे जा रहे हैं। कृष्ण वो किताब हैं जिससे हमें ऐसी कई शिक्षाएं मिलती हैं जो विपरीत परिस्थिति में भी सकारात्मक सोच को कायम रखने की सीख देती हैं। श्रीकृष्ण के जन्म से पहले ही उनकी मृत्यु का षडयंत्र रचा जाना और कारावास जैसे नकारात्मक परिवेश में जन्म होना किसी त्रासदी से कम नही था।

 

 

 

Related posts

फरीदाबाद की पहली इलेक्ट्रिक कार को DC यशपाल ने किया हरी झंडी दिखाकर रवाना।

Metro Plus

अग्रवाल समिति द्वारा विवाह योग्य युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन रविवार, 17 अक्टूबर को।

Metro Plus

धुंध का कहर, कारों की टक्कर के बाद उनके ऊपर पलटा ट्रक, कई लोग दबे 2 की मौत!

Metro Plus