Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

FMS में जन्माष्टमी का उत्सव धूमधाम से मनाया गया

नन्हे-मुन्ने बच्चे राधा-कृष्ण की वेशभूषा में सज स्कूल पहुंचे
मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 11 अगस्त: सैक्टर-31 स्थित फरीदाबाद मॉडल स्कूल में जन्माष्टमी का उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। जन्माष्टमी के अवसर पर विशेष सभा का आयोजन किया गया। जहां पर स्कूली बच्चों को श्रीकृष्ण के जीवन के बारे में बताया गया।
इस मौके पर नन्हे-मुन्ने बच्चे राधा-कृष्ण की वेशभूषा में सजे बड़े प्यारे लग रहे थे। स्कूली बच्चों ने मुरली, मटके और मुकुट सजाने में बहुत आनंद लिया। उन्होंने नाच- गाकर श्रीकृष्ण पर आधारित चल-चित्रों को देखते हुए इस दिन को व्यतीत किया।
इस अवसर पर स्कूल के डॉयरेक्टर उमंग मलिक  ने बताया कि कृष्ण जन्माष्टमी हिंदू धर्म के लोगों द्वारा हर साल मनाए जाने वाला त्यौहार है। भगवान कृष्ण को गोविंदा, बालगोपाल, कान्हा, गोपाल लगभग 108 नामों  से जाना जाता है। यह भगवान कृष्ण की जयंती के रूप में मनाया जाता है भगवान कृष्ण हिंदू धर्म के भगवान हैं, जिन्होंने पृथ्वी पर एक मानव के रूप में जन्म लिया था ताकि वह मानव जीवन को बचा सकें और अपने भक्तों के दुख दूर कर सके। ऐसा माना जाता है कि कृष्ण भगवान विष्णु के आठवें अवतार थे।

 

Related posts

विश्व शान्ति दिवस के उपलक्ष में यूथ पीस फाऊंडेशन फरीदाबाद द्वारा शांति मार्च का आयोजन

Metro Plus

स्वास्तिक चिन्ह में होता है गणेश जी का वास: श्री पालन्दे जी महाराज

Metro Plus

एनालॉग पनीर पर सख्ती, घी के नाम पर बिकने वाले उत्पादों पर होगी निगरानी: डॉ. सुमिता मिश्रा

Metro Plus