Metro Plus News
फरीदाबादरोटरीहरियाणा

प्रयास सोशल वैलफेयर तथा रोटरी क्लब ग्रेस के सहयोग से नि:शुल्क मेमोग्राफी शिविर का आयोजन

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद,14 अगस्त: प्रयास सोशल वैलफेयर सोसायटी ने रोटरी क्लब ग्रेस फरीदाबाद के सहयोग से प्रयास वैलफेयर भवन सैक्टर-64 में नि:शुल्क मेमोग्राफी चेकअप एवं सामान्य स्वास्थ्य चिकिस्ता शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर लगभग 56 महिलाओं कि मेमोग्राफी जांच की गई। जिसमें आस-पास की महिलायों की भी जांच की गई। इसके अलावा लगभग 200 लोगों की स्वास्थ्य की जांच की गयी। जांच में ब्लड टेस्ट, ई.सी.जी, एवं बी.पी. की जांच की गयी। स्त्री रोग विशेषज्ञ ने भी स्त्रियों की जांच की।
इस मौके पर 250 टीचर्स की मीटिंग हुई, जिसमें पुरशोत्तम आर्य ने प्रयास के कार्यो की प्रशंसा की। मिस स्वाति गुप्ता ने पेड़ों और नदियों के बारे में जानकारी दी। प्रयास संस्था के संस्थापक अध्यक्ष एम.एल.गुप्ता प्रयास के प्रधान जगत मदान ने मेट्रो हस्पताल एवं रोटरी क्लब का हृदय से धन्यवाद दिया और उनसे प्रार्थना कि वह समय-समय पर ऐसे कैंप लगाते रहे, क्योंकि ये टेस्ट काफी महंगे होते हैं जिससे कि लोगों को ज्यादा से ज्यादा फायदा हो सके।
इस अवसर पर रोटरी क्लब के प्रधान गौतम चौधरी, अरुण बजाज, सतीश गुप्ता, योगेश अग्रवाल, पवन गुप्ता, रमेश झवर, अलका चौधरी, पुष्पा झवर, बीना गुप्ता, मोहनी अग्रवाल आदि लोग मौके पर उपस्थित थे।

Related posts

FMS में बैसाखी पर्व का आयोजन किया गया

Metro Plus

सूरजकुंड क्राफ्ट्स मेले में पत्रकारों और पुलिसकर्मियों में तनातनी क्यों?

Metro Plus

पीएम नरेंद्र मोदी पहली बार आज जाएंगे पाकिस्‍तान

Metro Plus