Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

विचारों के परिवर्तन से होगा जीवन परिवर्तन: बहन शिवानी

मैट्रो प्लस से जस्प्रीत कौर की रिपोर्ट
फरीदाबाद,14 अगस्त: हमारे जीवन में न परिवर्तन होने का कारण हमारे नकरात्मक विचार हैं यह विचार ब्रह्माकुमारी शिवानी ने सैक्टर-21 स्थित द पैलेस बैंकेट हॉल में व्यक्त किए। कार्यक्रम में लगभग दो हजार से अधिक लोग उपस्थित थे।
मौके पर बहन शिवानी ने बताया कि यदि सृष्टि को सतयुग बनाना है तो हमें अपने अंदर सतयुगी संस्कारों को अथवा दैवी संस्कारो को अपनाना होगा। कलयुग हमारे खराब संस्कारों के कारण आया तो हमें अपना भाग्य बदलने के लिए सुंदर विचारों का सृजन करना होगा।
इस अवसर पर मेयर सुमन बाला, उद्योगपति बत्रा, सीपीएस सीमा त्रिखा, डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के प्रधान संजीव चौधरी, एसीपी राजेश चेची, सेशन जज दीपक गुप्ता, सर्वोदय के राकेश गुप्ता, एमवीएन की मैनेजिंग डॉयरेक्टर कान्ता आदि कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 

Related posts

पुलिस ने मुख्यमंत्री के आदेशों का उड़ाया मजाक, खुलेआम घूम रहा है छेड़छाड़ व देह व्यापार में धकेलने की कोशिश करने वाला आरोपी बाप

Metro Plus

एफएमएस में किया गया वार्षिक प्रदर्शनी-2017 का आयोजन

Metro Plus

धन वास्तव में किसी भी उद्योग के लिए सबसे आवश्यक पहलू है: मल्होत्रा

Metro Plus