Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिराष्ट्रीयहरियाणा

Bolywood Star Nagma व कांग्रेसी नेता राकेश तंवर ने राजीव गांधी के जन्मदिवस पर किए फल वितरित

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद 21 अगस्त: पृथला विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राकेश तंवर द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के जन्मदिवस पर एक समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की महासचिव सुश्री नगमा मोरराजी मुख्य रूप से उपस्थित थी। इस मौके पर आश्रम के बच्चों को सुश्री नगमा मोरारजी एवं राकेश तंवर ने मिठाई एवं फल वितरित किए।
इस अवसर पर सुश्री नगमा मोरारजी ने कहा कि स्व. राजीव गांधी विश्व के सबसे बड़े लोकतन्त्र भारत के एकमात्र ऐसे युवा प्रधानमंत्री थे जिनकी उदार सोच, स्वप्नदर्शी व्यापक दृष्टि ने भारतवर्ष को एक नई ऊर्जा और एक नई शक्ति दी। देश को विश्व के अन्य उन्नत राष्ट्रों की श्रेणी में लाकर खड़ा कर देने वाले सबसे कम उम्र के वे ऐसे प्रधानमंत्री थे, जिन्होंने 21वीं सदी का स्वप्न देते हुए भारत को वैज्ञानिक दिशा दी।
इस मौके पर कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव हाशिना सैय्यद ने कहा कि स्व. राजीव गांधी देश की प्रधानमन्त्री स्व. इन्दिरा गांधी के सबसे बड़े पुत्र थे जिनका जन्म मुंबई में 20 अगस्त, 1944 को हुआ था। नाना जवाहरलाल नेहरू और मां इन्दिरा गांधी से उन्हें राजनैतिक विरासत की समृद्व परंपरा मिली। राजनीति में उनकी रुचि नहीं थी तथापि वे पारिवारिक वातावरण के कारण उससे प्रभावित हुए बिना नहीं रह सके।
इस मौके पर कांग्रेसी नेता राकेश तंवर ने कहा कि मिस्टर क्लीन की छवि से माने-जाने वाले राजीव गांधी बहुत कुछ अर्थो में ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल थे। अपने श्रेष्ठ प्रशासन व निर्णय शक्ति की बदौलत इस जनप्रिय नेता ने काफी ख्याति प्राप्त की। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी एक सशक्त और कुशल राजनेता ही नहीं थे, अपितु स्वप्नदृष्टा प्रधानमंत्री थे। समय से पूर्व भारत को 21वीं सदी में ले जाने वाले इस प्रधानमन्त्री ने भविष्य केनीकी सेवाओं के साथ मुख्यत:उसे कम्प्यूटर से जोडऩा था। वे भारत को एक अक्षय ऊर्जा का स्त्रोत बनाना चाहते थे।
इस

 

Related posts

SDM त्रिलोक चंद के नेतृत्व में बडख़ल में निकली शानदार तिरंगा यात्रा

Metro Plus

Rotary Club of Faridabad Aravalli organized fruit tree plantation

Metro Plus

बेटी फूलों की कली सी होती है जिसका पालन-पोषण अच्छे वातावरण में किया जाना चाहिए: सीमा त्रिखा

Metro Plus