Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

FMS में जन्माष्टमी उत्सव बड़ी भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया

Metro Plus के लिए Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 23 अगस्त:
भगवान कृष्ण के जन्म का वार्षिक उत्सव, जन्माष्टमी, फरीदाबाद मॉडल स्कूल में बड़ी भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। स्कूल ने कक्षा नर्सरी से दूसरी कक्षा के छात्रों के लिए इस्कॉन मंदिर, सैक्टर-37 फरीदाबाद की यात्रा का आयोजन किया। छात्र मंदिर के शांत वातावरण में एक दिन बितानेे के लिए उत्साहित थे। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के बाद, छात्रों को उस क्षेत्र में ले जाया गया जहां मूर्तियों की पूजा की जाती है। उन्हें कहानी सुनाने के सत्र के माध्यम से श्री कृष्ण के जीवन के बारे में पता चला, इसके बाद गैलरी वॉक हुई, जहां छात्रों ने भगवान कृष्ण के जीवन के दृश्यों को चित्रित करने वाली पेंटिंग देखीं। छात्रों को कृष्ण और इस्कॉन सदस्यों (भक्तों) की वेशभूषा में हरे कृष्ण-हरे राम के मंत्रों पर गाते और नृत्य करते देखना एक सुखद अनुभव था। इस दौरे से छात्रों को जीवन में धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों को विकसित करने और बचपन के प्रारंभिक चरण में आध्यात्मिक विकास को बढ़ाने में मदद मिली।

इस दौरे के बाद स्कूल में जन्माष्टमी उत्सव मनाया गया। राधा और कृष्ण के रूप में सजे नन्हे-मुन्ने बच्चे मंत्रमुग्ध लग रहे थे और उन्होंने पूरे उत्सव को एक रंगीन और पारंपरिक स्पर्श दिया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने जन्माष्टमी के गीतों और भजनों की धुन पर नृत्य कर उत्सव और आनंदमय माहौल बना दिया। मटकी सजावट, मुकुट बनाना और दीवार पर लटकाने की शिल्प जैसी कक्षा गतिविधियां भी उत्सव का हिस्सा थीं। शिक्षकों सहित विद्यार्थियों ने सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं।
स्कूल के डॉयरेक्टर उमंग मलिक ने कहा कि छात्रों के लिए, शैक्षिक भ्रमण और इस तरह के उत्सव सीखने को एक नया दृष्टिकोण देते हैं।

Related posts

फरीदाबाद को स्वच्छ बनाना सभी लोगों का दायित्व है: जस्टिस प्रीतम पाल

Metro Plus

अभय चौटाला बौखलाहट में उल-जलूल ब्यानबाजी कर रहें हैं: सुभाष बराला

Metro Plus

भजन गायक नरेंद्र चंचल ने थैलासीमियाग्रस्त बच्चों की दीर्घायु के लिए गाए भजन

Metro Plus