Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

भारतीय विद्या कुंज स्कूल में पूर्ण श्रद्धा और निष्ठा के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
पल्ला/फरीदाबाद, 5 सितंबर : भारतीय विद्या कुंज सीनियर सैकेंडरी स्कूल में शिक्षक दिवस पूर्ण श्रद्धा और निष्ठा के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने अपने आदर्श अध्यापकों का रोल निभाते हुए उनके प्रति सम्मान प्रकट किया और अपने मन के भावों को दोहों के रूप में अभिव्यक्त किया विद्यालय ने अपनी परंपरा को निभाते हुए इस बार सर्वश्रेष्ठ अध्यापिका के रूप में राखी कुंज को सम्मानित किया जबकि उपासना शर्मा को उनके विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया। सुश्री सुमन बाला व सुमन झा को बोर्ड परीक्षा परिणाम में शत-प्रतिशत परिणाम देने के लिए पुरस्कृत किया गया इसके अतिरिक्त सुमन विश्वकर्मा को पाठेतर गतिविधियों में शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
इस दिन को और अधिक महत्वपूर्ण यादगार बनाने के लिए मेगा माइंड ओलंपियाड से मुख्य अतिथि के तौर पर शमशेर जैसवाल और विद्यालय के चेयर पर्सन मदनमोहन शर्मा और प्रिंसिपल कुसुम शर्मा तथा भाजपा युवा नेता पं० राहुल दीक्षित पर मौजूद थे। इन सभी मुख्य अतिथियों ने बच्चों को पुरस्कार वितरित किए पुरस्कार वितरित करने वाले बच्चों में जिला स्तर पर प्रथम स्थान सूरज गुप्ता, प्रदीप कुमार, आलोक प्रताप सिंह चौहान कक्षा 10वीं के छात्र के रूप में पुरस्कार प्राप्त किए। जबकि द्वितीय स्थान पर फरदीन खान, चंदन कुमार यादव इनके अलावा पुरस्कार प्राप्त करने वाले छात्रों में तुषार, कल्पना, क्षितिज, अभिषेक रावत, अरुण कुमार पांडे आगे रहे जबकि दूसरी तरफ कुछ छात्रों ने मेडल लेकर स्कूल का नाम रोशन किया जिनमें अमन शर्मा कक्षा चौथी, महक कुमारी पांचवी, कुंदन कुमार यादव 8वीं से और शुभम ने कक्षा 9वीं से सिल्वर मेडल प्राप्त किया जबकि तन्तु झा ने ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया।
इस मौके पर स्कूल की प्रिंसिपल कुसुम शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि छात्र और छात्राओं को स्कूल में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए अनुशासन में रहना जरुरी है पहले बच्चों के अंदर किस तरह का अनुशासन था और अभी बच्चों के अंदर किस तरह का अनुशासन है इसकी तुलना करते हुए प्रिंसिपल ने कहा कि बच्चों को अच्छी शिक्षा प्राप्त करने के लिए एग्जाम का डर होना बहुत जरूरी है क्योंकि अगर एग्जाम का डर नहीं होगा तो बच्चे मेहनत नहीं करेंगे इसके साथ-साथ उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों के अंदर डर और उत्साह दोनों को माता-पिता बढ़ाएं ताकि बच्चों के अंदर उत्साह भी बना रहे और क्योंकि एग्जाम में रिजल्ट खराब ना आए इसके लिए डर भी बना रहे तभी अच्छे परिणाम आते हैं।
इस अवसर पर मुख्य रूप से आमंत्रित भाजपा युवा नेता पं० राहुल दीक्षित जोकि इसी स्कूल के विद्यार्थी थे। उनको स्कूल के चेयर पर्सन मदनमोहन शर्मा व प्रिंसिपल कुसुम शर्मा ने सम्मानित किया और अपने सभी विद्यार्थियों से कहा कि जिस प्रकार हमारे स्कूल से पढ़े हुए विद्यार्थी आज एक अच्छे मुकाम पे हैं। वे भी उन्हीं को आदर्श मान कर एकाग्रता से पढ़ाई कर आने वाले समय में एक अच्छा मुकाम हासिल कर अपने स्कूल का नाम रोशन करें।

Related posts

वार्ड नंबर-14 में ए.सी.चौधरी की पुत्रवधु रोनिका चौधरी और चौधरी के चेले रहे नरेश गोंसाई में आमने-सामने की टक्कर

Metro Plus

भाजपा सरकार स्वरोजगार की दिशा में बड़े प्रयास कर रही है: राजेश नागर

Metro Plus

Modern Delhi Public School celebrated Janmasthami with great pomp and festivity

Metro Plus