Metro Plus News
फरीदाबाद

गर्लफ्रेंड को इम्प्रेस करने और अमीर दिखाने के चक्कर में करता था स्नेचिंग।

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 16 अक्टूबर:
क्राइम ब्रांच-48 की टीम ने सौरव को लूट और चोरी के मुकदमों के तहत गिरफ्तार किया है। आरोपी सौरव फतेहपुर तगा के रहने वाला है। पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड को दिखाने के लिए कि वह बहुत अमीर है, उसने अपने साथियों आकाश और धर्मेन्द्र के साथ मिलकर 4 सितम्बर को सेक्टर-55 में एक व्यक्ति से कट्टे के बल पर मोबाइल और पर्स छीन लिया था।े
पुलिस टीम द्वारा मोबाइल व वारदात में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल व 4000 रुपए नगद बरामद किए गए।
आरोपी पर स्नेचिंग और लूट के 2 मुकदमे फरीदाबाद में दर्ज है। उसने बताया कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड को दिखाने के लिए कि वह बहुत अमीर है इसलिए इन वारदातों को अंजाम देता था।
आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है तथा उसके साथियों आकाश और धर्मेन्द्र की तलाश की जा रही है।

Related posts

फरीदाबाद मॉडल स्कूल का सीबीएसई कक्षा12वीं का शानदार परीक्षा परिणाम

Metro Plus

क्या बारिशों के बाद फरीदाबाद की सड़कें हो जाएंगी गड्डे मुक्त?

Metro Plus

सीमा त्रिखा ने BK अस्पताल में वैक्सीनेशन का टीका लगवाया

Metro Plus