Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

बी.के. पब्लिक स्कूल के मेधावी छात्रों ने फिर से अपना परचम लहराया

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 10 सितंबर: राष्ट्रीय विद्यार्थी सेवा संघ द्वारा आयोजित समारोह में बी.के. पब्लिक हाई स्कूल नंगला के मेधावी छात्रों ने एक बार फिर से अपना परचम लहराया। इस समारोह में विधायक सीमा त्रिखा, डीसीपी विक्रम कपूर, एसीपी राजेश चेची, शिक्षा खंड अधिकारी मिसेज अनिता शर्मा, विद्यासागर इंटरनेशनल से दीपक यादव तथा रोटरी क्लब के पदाधिकारी विशेष तौर पर उपस्थित थे। अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगा-रंग कार्यक्रम ने सबका मन-मोह लिया । कार्यक्रम के अंत में शिक्षा खंड अधिकारी मिसेज अनिता शर्मा ने 10वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को मैडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावकगण भी आमंत्रित किए गए थे। सम्मानित छात्रों के माता-पिता के आंखो में इस अवसर पर नमी देखी गई।
इस मौके पर बी.के. पब्लिक हाई स्कूल के डॉयरेक्टर भूपेंद्र श्योराण ने वहां आए सभी बच्चों के माता-पिता का धन्यवाद करते हुए कहा कि बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने का यह एक सफल प्रयास है।

Related posts

जिला प्रशासन द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा जन्मोत्सव पखवाड़ा में लगाया जांच माप शिविर: डीसी विक्रम

Metro Plus

मानव सेवा समिति ने ध्वजारोहण कर धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

Metro Plus

कर्नाटक में सरकार बनी तो लड्डू बांटकर मनाई खुशी

Metro Plus