Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

फरीदाबाद पुलिस की अपील अफवाहों से बचें, केवल सरकारी अधिसूचना पर करें भरोसा

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

Faridabad, 14 मार्च: हरियाणा सरकार ने प्रदेश के विभिन्न श्रेणियों के श्रमिकों के न्यूनतम वेतन में बढ़ोत्तरी की अधिसूचना जारी की है। जिसका सीधा लाभ जिले के हजारों अकुशल, अर्ध-कुशल और कुशल कामगारों को सीधा लाभ मिलेगा।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पिछले 2 दिनों से फरीदाबाद के थाना सराय ख्वाजा के अंतर्गत स्थित Motherson Sumi Wiring India Limited कंपनी के कर्मचारियों द्वारा न्यूनतम वेतन के संबंध में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए फरीदाबाद पुलिस की संपूर्ण तैयारियां है। किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए थाना स्तर पर सभी प्रबंधक थाना/प्रभारी चौकी अपने-अपने क्षेत्र में निगरानी बनाए हुए हैं। पुलिस गस्त को बढ़ा दिया गया है तथा 1500 से अधिक पुलिस कर्मचारियों को तुरंत कार्रवाई के लिए स्टैंड बाय रखा गया है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भ्रामक सूचना फैलाने व कानून व्यवस्था खराब करने वालों के विरूद्ध पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर भी लगातार निगरानी की जा रही है।

पुलिस की आमजन से अपील है कि अफवाहों पर ध्यान ना दें और कानून व्यवस्था बनाने में पुलिस का सहयोग करें। केवल आधिकारिक स्रोतों तथा सरकार द्वारा जारी अधिसूचनाओं पर ही विश्वास करें।

Related posts

जनता की कोई भी समस्या विपुल गोयल की अपनी समस्या है: अमन गोयल

Metro Plus

DLF इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने क्षेत्र के विकास एवं इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार के लिए जारी फंडिंग के लिए आभार व्यक्त किया

Metro Plus

मूलचन्द शर्मा के द्वारा कोरोना वैक्सीन कैंप का आयोजन किया गया

Metro Plus