Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

हॉमर्टन ग्रामर स्कूल में Mom & Me कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 11 सितंबर: सैक्टर-21 स्थित हॉमर्टन ग्रामर स्कूल में नन्हे-मुन्ने बच्चों और उनकी माताओं के साथ चित्रकारी, मंच पर मां-बेटी और बेटों की थिरकती नृत्य करती जोडिय़ां, रैम्प-वॉक करते समय उनकी गर्वीली मुस्कान, ये सभी दृश्य से ट्रिनटी हॉल को अपनी मधुरता और आनंद से भर रहे थे।
इस मॉम एंड मी कार्यक्रम में फरीदाबाद के अनेक नामचीन स्कूलों के लगभग 200 बच्चों, उनकी माताओं और अभिभावकों ने बड़े उत्साह से भाग लिया। इन तीनों कार्यक्रमों की प्रतियोगिताओं में सभी विजेताओं ओर भागीदारों को प्रमाण पत्रों के साथ पुरस्कार और पारितोषिक भी प्रदान किए गए।
इस मौके पर हॉमर्टन ग्रामर स्कूल विशेष रूप से सजाया गया। हरे-भरे मैदानों के बीच-बीच में सजी आकर्षक मूर्तियों और कलात्मक चित्रों ने सारे वातावरण को बहुत ही मनमोहक बना दिया। आए हुए अतिथिगण अपने बच्चों के साथ कार्यक्रम का पूरा आनंद उठा रहे थे। स्कूल में आए सभी अतिथियों का भावपूर्ण स्वागत किया गया।
स्कूली बच्चों के साथ उनके प्रिंसीपल और संबंधित अध्यापक भी पधारे थे। सभी ने मिलकर कार्यक्रम को ओर मोहक बना दिया। कार्यक्रम में कला, नृत्य और संगीत से सजा यह प्रोग्राम लगभग चार घंटे चला।
कार्यक्रम में हॉमर्टन ग्रामर स्कूल की प्रिंसीपल अर्चना डोगरा द्वारा पुरस्कार वितरण व धन्यवाद ज्ञापन के साथ मॉम एंड मी कार्यक्रम का सम्पन्न हुआ।

Related posts

राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जन्मशताब्दी मनाई

Metro Plus

Vidyasagar International ने ओलिंपिक हॉकी पदक की जीत का जश्न मनाया

Metro Plus

हरियाणा में होगी अब पेपरलैस ऑनलाईन रजिस्ट्री, स्टाम्प पेपरों के माध्यम से रजिस्ट्री होगी अब बीते जमाने की बात

Metro Plus