Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

वाईएमसीए विश्वविद्यालय द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा जांच शिविर आयोजित

125 कर्मचारियों ने करवाई नि:शुल्क चिकित्सा जांच
मैट्रो प्लस से जस्प्रीत कौर की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 20 सितंबर : वाईएमसीए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय फरीदाबाद द्वारा स्थानीय मैट्रो अस्पताल फरीदाबाद के सहयोग से विश्वविद्यालय परिसर में नि:शुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आोजन किया गया।
चिकित्सा जांच शिविर के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों, नर्स तथा अन्य पैरामैडिकल टीम ने कार्डियोलॉजी, आंतरिक चिकित्सा, दंत चिकित्सा तथा आहार से संबंधित नि:शुल्क परामर्श दिया। इस दौरान मधुमेह तथा उच्च रक्तचाप के प्रति जागरूकता लाने के उद्वेश्य से रक्तचाप, ब्लड शुगर तथा ईसीजी की नि:शुल्क जांच भी की गई।
चिकित्सा जांच शिविर में लगभग 125 संकाय सदस्यों तथा कर्मचारियों ने हिस्सा लिया तथा चिकित्सा जांच का लाभ उठाया। इस दौरान चिकित्सकों ने उन्हें विभिन्न दवाईयां तथा चिकित्सा परामर्श प्रदान किया।
इस मौके पर कुलपति प्रो० दिनेश कुमार ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने के उद्वेश्य से चिकित्सा जांच शिविर आयोजित करने पर चिकित्सा केन्द्र की सराहना की। शिविर का आयोजन विश्वविद्यालय के चिकित्सा अधिकारी डॉ० अंकुर शर्मा के देख-रेख में किया गया, जिसमें चिकित्सा केन्द्र के कर्मचारियों ने सहयोग दिया।
इससे पूर्व विद्यार्थियों के लिए तनाव प्रबंधन पर परिचर्चा का आयोजन भी किया गया। जिसमें काफी संख्या में विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

 

Related posts

लांयस क्लब फरीदाबाद ओल्ड ने मकर संक्राति के अवसर पर छात्र-छात्राओं को गर्म स्वेटर वितरित किये

Metro Plus

राज्य सरकार हर गरीब व जरूरतमंद के सिर पर छत मुहैया करवाने के लिए प्रतिबद्ध: ADC सतबीर मान

Metro Plus

राहुल की सदस्यता खत्म करने पर कांग्रेसियों ने निकाली भाजपा सरकार की शवयात्रा

Metro Plus