Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

Delhi Scholars International में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
ग्रेटर फरीदाबाद, 23 सितंबर: सैक्टर-88 स्थित दिल्ली स्कॉलर्स इंटरनेशनल स्कूल में विभिन्न स्कूलों के नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए फन विद कार्टून  नामक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं जैसे फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, कलरिंग प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर बच्चों ने इन प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन टी.एस. दलाल ने किया।
इस मौके पर मुख्याध्यापिका रशिम सिंह ने विद्यालय की उपलब्धियों से सबको अवगत करवाया। विद्यालय के मैनेजर प्रयास दलाल ने कार्यक्रम में आए सभी अभिभावकों का आभार प्रकट किया।

Related posts

कबड्डी खेलने से शरीर तो मजबूत होता ही साथ में मन भी मजबूत होता है: केहरी

Metro Plus

वाईएमसीए विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने किया अपनी कंप्यूटर योग्यता का प्रदर्शन

Metro Plus

साइबर क्राइम पर सख्ती का असर: हरियाणा में मामलों में गिरावट, कार्रवाई तेज: नायब सिंह सैनी

Metro Plus