Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

नवरात्रों के दूसरे दिन की गई मां ब्रम्हचारिणी की भव्य पूजा अर्चना

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 23 सितंबर: सिद्ध पीठ मां वैष्णो देवी मंदिर में नवरात्रों के दूसरे दिन मां ब्रम्हचारिणी की भव्य पूजा अर्चना की गई।
इस अवसर पर मंदिर संस्थान के प्रधान जगदीश भाटिया ने पूजा अर्चना आरंभ करवाई। उन्होंने भक्तों को बताया कि मां ब्रह्मचारिणी अपने भक्तों की मन मांगी मुराद पूरी करती है। जो भी भक्त सच्चे मन से मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करते हुए मुराद मांगते हैं वह अवश्य पूर्ण होती है। श्री भाटिया के अनुसार वैष्णो देवी मंदिर में नवरात्रों की धूम जारी है।
नवरात्रों के सभी दिन मंदिर के कपाट भक्तों के लिए 24 घंटे खुले रहते हैं। इसके साथ-साथ मंदिर में हर रोज विशेष तौर पर खीर के प्रसाद का वितरण किया जाता है।
प्रधान जगदीश भाटिया ने बताया की वैष्णो देवी मंदिर की अपनी एक अलग ही छटा है। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की प्रत्येक मनोकामना पूर्ण होती है। नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रम्हचारिणी की पूजा अर्चना में भक्तों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
इनमें प्रमुख तौर पर प्रदीप झांबण, प्रताप भाटिया, आर.के. बत्रा, आनंद मल्होत्रा, नेतराम गांधी, गिरिराज दत्त गॉड, फकीरचंद, काशीराम, ज्योति अरोड़, नीलम मनचंदा, हरीश गुलाटी, गुलशन भाटिया, विकास, कमलेश, सीमा, अनिल भाटिया, सुरेंद्र सिंह एवं अनुज उपस्थित थे।

Related posts

Hotel Atrium में सूरजकुंड Police ने जुआ खेलते 12 जुआरी धर दबोचे

Metro Plus

स्वच्छ भारत दिवस को हर दिन जीवन में अपनाएं निवासी: राजेश नागर

Metro Plus

हुडा प्रशासक को जिमखाना मामले में घसीटा जायेगा अदालत में

Metro Plus