Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

बेटी बचाओ का नारा भी निकला जुमला: लखन सिंगला

यौन शोषण करने वालों पर कार्रवाई करे सरकार
मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 17 मई:
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य लखन कुमार सिंगला ने स्थानीय सरकारी कॉलेज में बच्चियों के यौन शोषण पर सरकार को आड़े हाथ लिया है। सिंगला ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा भी जुमला निकला है। यहां शिक्षा के मंदिर में बेटियों को पास करने के ऐवज में यौन शोषण से गुजरना पड़ रहा है लेकिन शासन को जैसे सुध ही नहीं है। उन्होंने कॉलेज के आरोपी शिक्षक व अन्य को तुरंत बर्खास्त करने और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
लखन कुमार सिंगला ने कहा कि लोग अपनी बेटियों को इन शिक्षा के मंदिरों में पढऩे के लिए भेजते हैं। लेकिन यहां पर हवस के भूखे लोग निश्चिंत होकर उनका शोषण करने में लगे हैं। इस भाजपा की खट्टर सरकार में इन दरिंदों की इतनी हिम्मत बढ़ गई है कि यह देवियों का रूप माने जाने वाली बेटियों को पास करने के ऐवज में अपनी हवस की मांग पूरी करने की शर्त रखते हैं। सिंगला ने कहा कि इस मामले में एक एसोसिएट प्रोफेसर और 2 अन्य नॉन टीचिंग स्टाफ सदस्यों पर आरोप लगा है लेकिन कॉलेज प्रबंधन किसी की शह पर इन्हें बचाने की कोशिश कर रहा है जबकि कॉलेज की हर लड़की शर्मसार और सहमी हुई है। वह लोगों को कैसे बताएंगी कि वह उसी कॉलेज में पढ़ती है जहां पर यह कांड अंजाम दिया जा रहा है।
कांग्रेस नेता ने कहा कि शिकायतकर्ता लड़की ने इस मामले में अन्य पीडि़ताओं के होने की भी बात कही है जिससे पता चलता है कि यह पूरा गिरोह है जो छोटी छोटी बच्चियों को उनके कैरियर का डर दिखाकर अपने मंसूबे पूरे कर रहा है। जिसकी सीबीआई जांच की जानी चाहिए। लेकिन इस मामले में स्थानीय से लेकर प्रदेश स्तर तक सत्ताधारी दल के नेताओं को जैसे सांप सूंघ गया है और प्रशासनिक दखल भी नहीं दिखाई दे रहा है। जिससे न्याय की मांग धूमिल होती नजर आ रही है। सिंगला ने कहा कि जल्द इस मामले में सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस जोरदार प्रदर्शन कर राज्य की खट्टर सरकार की चूलें हिलाने का काम करेगी।

Related posts

औद्योगिक संगठनों व सरकार द्वारा मिलकर औद्योगिक क्षेत्रों को नियमित करने की ओर कदम बढ़ाए जाएंगे: विपुल गोयल

Metro Plus

मानव रचना यूनिवर्सिटी में पीएचडी के बैच के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम हुआ आयोजित, पीएचडी की सीटें हुई फुल

Metro Plus

हरियाणा को नवाचार का हब बनाने की दिशा में सरकार की नई पहल: CM नायब सिंह सैनी

Metro Plus