Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

हॉमर्टन ग्रामर स्कूल के बच्चों ने चलाया सफाई अभियान

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 25 सितंबर: हॉमर्टन ग्रामर स्कूल के बच्चों ने स्वच्छता ही सेवा  शब्द का उद्बोधन करते हुए स्कूल में सफाई अभियान  चलाया। जिसमें स्कूल के छोटे बच्चों से लेकर बड़े बच्चों ने बड़े जोश व उत्साह से इस अभियान में भाग लिया। स्कूली बच्चों के साथ-साथ अध्यापकों ने भी अपना पूरा योगदान दिया।
इस मौके पर स्कूल के एमडी राजदीप सिंह ने बताया कि एक एजेंसी के अनुसार विदेश में इतनी गन्दगी बढ़ती जा रही है, अगर लोगों को समझाया नहीं गया तो आने वाली पीढ़ी प्रदूषण के कारण कभी सुखी नहीं रह पायेंगी। सरकार को कई कठोर कदम लेने होंगे ताकि लोग जागरूक हों और देश की सफाई में अपना योगदान दें। हम रोज देखते हैं अंग्रेज यहां आकर हमारी देश की सुन्दरता को पंसद करते हैं। चाहे ताजमहल हो या लालकिला, वहीं दूसरी तरफ गन्दगी देखकर हमारा मजाक भी उड़ाते हैं। सरकार ही क्यों सब कुछ करें, हर नागरिक को स्वयं आगे आकर देश को साफ रखना चाहिए ताकि कई भी गन्दगी न फैले और स्वच्छता बनी रहे।
इस मौके पर कार्यक्रम का संचालन हॉमर्टन स्कूल के हैड गर्ल और हैड ब्वाय ने किया। कार्यक्रम के दौरान विशेष स्वच्छता गीत पर बच्चों ने नाटिका भी प्रस्तुत की।

 

Related posts

शिक्षा के व्यवसायीकरण को रोकने के लिए केंद्र व राज्य सरकारों के नियम कानून पूरी तरह से विफल: आइपा

Metro Plus

मोदी के मंत्री बोले हरियाणा में आग लगवा सद्भावना यात्रा का ढोंग कर रहे हैं कांग्रेसी

Metro Plus

भाजपा के पिछले दस सालों में की गई लूट और भ्रष्टाचार का अपनी वोट की चोट से जवाब दे जनता: अवतार भडाना

Metro Plus