Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जन्मशताब्दी मनाई

मैट्रो प्लस से ईशिका भाटिया की रिपोर्ट
सराय ख्वाजा/फरीदाबाद, 25 सितंबर: राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्या नीलम कौशिक की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग के आदेशानुसार पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी के अवसर पर विभिन्न प्रोग्राम आयोजित किए गए।
इस अवसर पर विद्यालय की जूनियर रैडक्रास, सैंट जॉन एम्बुलैंस ब्रिगेड और अंग्रेजी प्रवक्ता रविन्द्र कुमार मनचंदा ने बताया कि प्रार्थना सभा में प्रधानाचार्या नीलम कौशिक और रुपकिशोर शर्मा ने बच्चों को पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जीवन दर्शन, एकात्म मानववाद, अंत्योदय, राजनैतिक और देशभक्ति से प्रेरित संस्मरणों से प्रेरणा लेने और उन के सदगुणों को धारण करने की सीख दी। उन्होंने बताया कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय एक राजनीतिक विचारक होन के साथ-साथ श्रेष्ठ साहित्यकार, अनुवादक और पत्रकार भी थे।
इस मौके पर विद्यालय के अंग्रेजी प्रवक्ता रविन्द्र कुमार मनचंदा ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी के अवसर पर जूनियर रैडक्रास, सैंट जॉन एंबुलैंस ब्रिगेड की छात्राओं ने बहुत ही आकर्षक पोस्टर भी बनाए, खासतौर पर निशा, रिमझिम, साक्षी, रेनु, अंजलि और मोना द्वारा बनाए गए पोस्टर की प्रधानाचार्या नीलम कौशिक, रविन्द्र कुमार मनचंदा, रेनु शर्मा, शारदा, वीरपाल पीलवान, ब्रहम्देव यादव, संजय यादव, संजय शर्मा, कमलेश, विक्रम विवेक और वेदवती ने बहुत ही सराहना की।

Related posts

फरीदाबाद में प्रदेश की पहली हाई-टेक ई-लाइब्रेरी जनवरी 2026 तक होगी शुरू: DC विक्रम सिंह

Metro Plus

सूरजकुंड मेले में लोगों ने लिया लजीज व्यंजनों का आनंद

Metro Plus

Crime ब्रांच ने NIT के 5 सटोरियों को क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते रंगे हाथ गिरफ्तार किया, लाखों की नगदी बरामद !

Metro Plus