Metro Plus News
एजुकेशनदिल्लीफरीदाबाद

Delhi Scholars International के बच्चों ने सफाई अभियान चलाकर लोगों को किया स्वच्छता के प्रति जागरूक

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 28 सितंबर: दिल्ली स्कॉलर्स इंटरनेशनल स्कूल में गांधी जयन्ती से पूर्व भारतीय इतिहास में गांधी जी के योगदान और उनके स्वच्छता के प्रति प्रेम को दर्शाते हुए स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। यह आयोजन विद्यालय के चेयरमैन टी.एस. दलाल, मैनेजर प्रयास दलाल एवं मुख्याध्यापिका रश्मि सिंह के निर्देशन में किया गया। उन्होंने बच्चों को स्वच्छता का महत्त्व बताते हुए स्वच्छता मिशन की शुरूआत की। उन्होंने सर्वप्रथम खुद झाड़ू उठाकर बच्चों को सफाई के लिए जागरूक किया।
इस मौके पर बच्चों ने भी इस अभियान में पूरे जोश एवं उत्साह के साथ भाग लिया। इस अभियान में विद्यालय के सभी शिक्षकों ने भी अपना योगदान दिया।
इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन टी.एस. दलाल ने बताया कि स्वच्छ भारत अभियान एक राष्ट्रीय स्वच्छता मुहिम है जो भारत सरकार द्वारा स्थापित किया गया है। ये एक बड़ा आंदोलन है जिसके तहत भारत को 2019 तक पूर्णत: स्वच्छ बनाना है। इसमें स्वस्थ और सुखी जीवन के लिए महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के सपने को आगे बढ़ाया गया है। इस मिशन को 2 अक्टूबर, 2014 को 145वीं जन्मदिवस को बापू के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर आरंभ किया गया है और 2 अक्टूबर, 2019 बापू के 150वीं जन्मदिवस तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। भारत के शहरी विकास तथा पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय के तहत इस अभियान को ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में लागू किया गया है।

Related posts

भड़ाना के भाई को भाजपा देगी भरपूर मान सम्मान: खटटर

Metro Plus

ग्राहक दिवस के अवसर पर ग्राहक जागरूकता सप्ताह का आयोजन

Metro Plus

आखिर क्यों Gym Trainer मुकेश ने दिया अपने दोस्त के घर में चौहरे हत्याकांड का अंजाम?

Metro Plus