Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

ठाकुरवाड़ा में विपुल गोयल को फूल-मालाओं एवं पगड़ी पहनाकर जोरदार स्वागत!

Metro Plus से NaveenGupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 21 सितंबर:
फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी विपुल गोयल का ओल्ड फरीदाबाद ठाकुरवाड़ा में राजू ठाकुर एवं उनकी टीम ने जोरदार स्वागत किया। विपुल गोयल को फूल-मालाओं एवं पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया और महिलाओं ने भी विपुल गोयल को जीत का आशीर्वाद दिया।

अपने स्वागत में उमड़े जनसैलाब से गदगद हुए विपुल गोयल ने लोगों से आह़्वान किया कि आने वाली 5 तारीख को कमल के निशान वाला बटन दबाकर भारतीय जनता पार्टी को मजबूती प्रदान करने का काम करें। उन्होंने कहा कि आप लोगों का साथ और आपका विश्वास ही मेरी ताकत है। मुझे यकीन है कि आप लोगों के प्यार और सत्कार ने मेरी जीत की राह आसान कर दी है।

उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल में उन्होंने फरीदाबाद में विकास कार्य करने में कोई कसर नहीं छोड़ी और फिर से मौका मिला तो दोगुनी ताकत से क्षेत्र के विकास एवं उन्नति के लिए कार्य करूंगा। उन्होंने कहा कि देशहित के लिए फिर से एक बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार को लाना जरूरी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह ने देशहित में अनेक क्रांतिकारी फैसले किए हैं। उनके प्रयासों से आज भारत अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर प्रमुख देशों में शुमार है और अंतर्राष्ट्रीय नीति एवं दिशा तय करने में भारत का अतुलनीय योगदान है।

इस मौके पर विपुल गोयल ने कहा कि आप लोगों ने जो प्यार और आशीर्वाद मुझे दिया है, उसे सूद समेत वापिस लौटाऊंगा। अपने पिछले कार्यकाल में भी मैंने नाहर सिंह स्टेडियम के नवीनीकरण, आईएमटी को विकसित करने, शहर को हरा-भरा एवं स्वच्छ रखने की दिशा में हजारों पेड़ लगाने का कार्य किया।

इसके अलावा शहर के एकमात्र खेल स्टेडियम में टैंक का निर्माण, सड़क, सीवर सहित लोगों को स्वच्छ जल उपलब्ध कराने में मैंने कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी। इस बार विधायक बनकर आया तो फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र की सूरत बदलकर रख दूंगा। विपुल गोयल ने कहा कि मैंने कभी स्वार्थ की राजनीति नहीं की पार्टी ने 2019 में मुझे टिकट नहीं दी तो मैंने विद्रोह नहीं किया बल्कि, पार्टी के हित एवं उत्थान के लिए जी-जान से कार्य किए। आज फिर एक बार भारतीय जनता पार्टी ने मुझ पर भरोसा जताया है और आपसे वादा करता हूं फरीदाबाद के विकास में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ूंगा।

Related posts

भाजपाईयों के झूठे प्रलोभनों से अब भ्रमित नहीं होगी फरीदाबाद की जनता: लखन सिंगला

Metro Plus

ललिथा कुमारमंगलम मानव रचना शैक्षणिक संस्थान में चल रहे स्वयंसिद्ध कार्यक्रम का बनेंगी हिस्सा

Metro Plus

शहर में होगी अब पेड़ पौधों की धुलाई और सड़कों की मरम्मत! जानें क्यों?

Metro Plus