Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

दशहरा मैदान के लिए मुख्यमंत्री ने किया डेढ़ करोड़ का बजट मंजूर

दशहरा मैदान में धू-धू कर जले रावण मेघनाथ व कुंभकर्ण के पुतले
मैट्रो प्लस से जस्प्रीत कौर की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 2 अक्टूबर: प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि फरीदाबाद के दशहरा मैदान का डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से सौंदर्यकरण किया जाएगा। प्रशासन की ओर से इसका एस्टीमेट तैयार कर कर लिया गया है। जिसमें मैदान के चारों ओर स्टेडियम की भांति सीट, रंगीन लाइट और मखमली घास लगाई जाएगी।
इस मौके पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यह घोषणा जिला प्रशासन की ओर से दशहरा मैदान में आयोजित दशहरा उत्सव-2017 कार्यक्रम के दौरान की। इस दौरान उन्होंने मंच से तीर चलाकर रावण का पुतला दहन भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया में सबसे ज्यादा उत्सव भारत देश में मनाए जाते हैं। ऐसे उत्सवों से देश की एकता और अंखडता की मजबूती की झलक दिखाई पड़ती है। देश के हर भाग में कोई न कोई उत्सव मनाये जाने का कार्यक्रम रहता है। दशहरा पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत  का उत्सव है। इस पर्व से पूर्व सभी जगहों पर रामलीलाओं का मंचन होता है। जिसमें मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की लीलाओं का मंचन किया जाता है। अन्याय पर न्याय  की विजय के रूप में मनाए जाने वाले इस पर्व पर सभी लोग शांति और सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लें।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने 2 अक्टूबर 2014  को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर देश में स्वच्छता अभियान की शुरूआत की। हरियाणा ने इस अभियान के तहत ग्रामीण और शहरी क्षेत्र को पूरी तरह से शौचमुक्त कर दिया है।
एनआईटी दशहरा मैदान में बहुत ही सुदंर भगवान राम का रोल गौरव भाटिया (गोल्डी) व लक्ष्मण का रोल उमंग द्वारा निभाकर व रावण को तीर मार कर बुराई पर अच्छाई की जीत को साबित किया। सीता को पुन: प्राप्त करने के लिए भगवन राम ने हनुमान, विभीषण और वानर सेना की मदद से रावण के सभी बंधु-बांधवों और उसके वंशजों को पराजित किया था और लौटते समय विभीषण को लंका का राजा बनाकर अच्छे शासक के लिए मार्गदर्शन किया।
इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, उद्योग मंत्री विपुल गोयल, विधायक सीमा त्रिखा, टेकचंद शर्मा, नगेंद्र भड़ाना, चेयरमैन अजय गौड़, सुरेंद्र तेवतिया, धनेश अदलखा, मेयर सुमन बाला, जिला परिषद चेयरमैन विनोद चौधरी, जिला भाजपा अध्यक्ष गोपाल शर्मा, प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राजीव जेटली, पूर्व विधायक चंदर भाटिया, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनिता शर्मा, स्वामी मुनिराज, पीर जगन्नाथ, वासुदेव सलूजा, राधा नरूला, जोगेन्द्र चावला, आनन्द कांत भाटिया, विनोद मलिक, विशम्बर भाटिया, अतुल त्रिखा, कवंल खत्री, पार्षद जसवंत सिंह, पं० सुरेन्द्र शर्मा, जयपाल शर्मा, केवल राम भाटिया, रामकुमार, हरदयाल मदान, रमन जेटली, मोहन सिंह भाटिया, डी.एन.कथूरिया, संजीव भाटी आदि मौजूद रहे।

Related posts

महेन्द्र प्रताप ने कहा, हर हार और जीत के पीछे कोई ना कोई राज होता है

Metro Plus

Shivalik Prints के नरेन्द्र अग्रवाल तथा मुकेश अग्रवाल को किया गया Highest Global Export Award से सम्मानित

Metro Plus

युवा उद्योगपति जैन बंधुओं ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट।

Metro Plus