Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

मानव सेवा समिति द्वारा संचालित मानव विद्या निकेतन स्कूल का वार्षिक उत्सव मनाया गया

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
बल्लभगढ़, 2 अक्टूबर: मानव सेवा समिति द्वारा संचालित मानव विद्या निकेतन स्कूल का वार्षिक उत्सव अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ के सभागार में मनाया गया जिसमें 200 छात्रों को  वर्दी, किताब, बैग आदि के डबल सैट प्रदान किए।
इस अवसर पर स्कूल के बच्चों ने रंगा-रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम व नृत्य प्रस्तुत किए। इस समारोह में प्रमुख समाजसेवी व मुख्य अतिथि रोटरी क्लब ग्रेस के प्रधान गौतम चौधरी व अग्रवाल विद्या प्रचारणी सभा के चेयरमैन देवेंद्र गुप्ता ने समारोह अध्यक्ष के रूप में तथा कवि अशोक मंगला, समाजसेवी एम.एल. शर्मा, शिव गौरव गुप्ता, विशाल परनामी, संजीव ग्रोवर, सचिन चिलाना ने विश्ष्ठि अतिथि के रूप में भाग लिया।
इस मौके पर सभी अतिथियों को समिति के अध्यक्ष पवन गुप्ता, चेयरमैन अरूण बजाज, मुख्य संयोजक कैलाश शर्मा, महासचिव सुरेन्द्र जग्गा, सलाहकार संदीप मित्तल, बल्लभगढ़ प्रभारी बलराम गर्ग, क्षेत्र प्रबंधक राजकिशोर गुप्ता डॉ० तरूण गर्ग ने स्मृति चिन्ह व सम्मान पट्टिका देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर गौतम चौधरी व देवेंद्र गुप्ता ने स्कूल की सहायतार्थ अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया और सफल कार्यक्रम के लिए आयोजक मंडल की सराहना की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल की प्रिंसिपल दिव्या चंदा व उनके स्टॉफ की प्रीति, ज्योति, सतेन्द्र, सक्षम, विकास, संजय के साथ-साथ महिला सैल की चेयरमैन उषाकिरण शर्मा व उनकी टीम की सदस्य राजराठी, सीमा मंगला, रमा सरना, कमला जैन, कमला वर्मा, सुश्मिता, रूचि गोयल, नीरज जग्गा, सीमा जैन आदि लोग मौजूद थे।

Related posts

प्ले स्कूल चलाने वालों के लिए क्या आई नई गाइडलाइन? देखें!

Metro Plus

फरीदाबाद मॉडल स्कूल ने मनाया अपना 23वां शपथ ग्रहण समारोह

Metro Plus

Vidyasagar International स्कूल ने नए छात्रों का किया जोरदार स्वागत किया

Metro Plus