Metro Plus News
उद्योग जगतफरीदाबादराजनीतिहरियाणा

जब कोहेनूर ऑफ फरीदाबाद केसी लखानी स्वच्छता अभियान में शामिल होने के लिए स्वयं झाड़ू लगाने सड़क पर उतरे….

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 2 अक्टूबर: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आज 2 अक्तूबर को महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छ भारत अभियान को सैक्टर-24 के उद्योग प्रबंधकों ने सुप्रसिद्ध उद्योग प्रबंधक एवं कोहेनूर ऑफ फरीदाबाद के.सी. लखानी के नेतृत्व में सफाई करके मनाया। सफाई अभियान की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि स्वयं श्री लखानी झाडू लिये सड़क व आस-पास के क्षेत्र की सफाई में जुटे दिखाई दिये। श्री लखानी के साथ उद्योग प्रबंधक व लखानी अरमान समूह की टीम भी स्वच्छता अभियान में शामिल हुई।
उल्लेखनीय है स्वच्छ भारत अ िायान की यह तीसरी वर्षगांठ थी जिसके तहत सैक्टर-24 में उद्योग प्रबंधक श्री लखानी के नेतृत्व में स्वच्छता के प्रति एकजुट दिखाई दिये।
ज्ञातव्य रहे कि श्री लखानी पहले से ही फरीदाबाद के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ ग्रीन फरीदाबाद-क्लीन फरीदाबाद के लिये तत्पर रहे हैं। प्रधानमंत्री द्वारा स्वच्छ भारत अभियान का आरंभ करते ही श्री लखानी अधिक स्फूर्ति से इस अभियान में जुट गये। प्रशासनिक अधिकारियों व नगर निगम की सफाई टीम को कूड़ा हत्थगाड़ी उपलब्ध कराने के साथ-साथ अन्य उपकरण देने में भी श्री लखानी ने न केवल स्वयं कार्य किया बल्कि उद्योग प्रबंधकों को भी इस संबंध में जागरूक किया।
स्वच्छ भारत अभियान के तहत श्री लखानी के प्रयासों का सफल ही कहा जाएगा कि सैक्टर-24 ही नहीं बल्कि नगर निगम के तहत आने वाले सभी क्षेत्रों में उद्योग प्रबंधक एकजुटता से स्वच्छता के प्रति तत्पर दिखाई दिये। क्षेत्र के प्रमुख औद्योगिक संगठन फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के मंच से भी श्री लखानी ने उद्योग प्रबंधकों को ग्रीन फरीदाबाद-क्लीन फरीदाबाद की मुहिम से जोड़ा जिसका सुखद परिणाम रहा कि कई उद्योगों ने प्रत्यक्ष रूप से सामने आकर स्वच्छता संबंधी अभियान में अपना सक्रिय योगदान दिया।
स्वयं श्री लखानी के शब्दों में घर तभी सुंदर व साफ बनता है जब प्रत्येक सदस्य अपने-अपने स्तर पर योगदान दे। उनका कहना है कि फरीदाबाद क्षेत्र में कार्यरत उद्योग प्रबंधकों व सभी वर्गों का घर है और हम सभी इसके सदस्य हैं ऐसे में स्वच्छता सभी की नैतिक जिम्मेवारी बनती है जिसके लिये हमें मिल-जुल कर कार्य करना होगा।

Related posts

ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल भी सूरजकुंड के इस अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले में आए है: सुमिता मिश्रा

Metro Plus

मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पर पंजीकरण जरूर कराएं किसान: DC विक्रम सिंह

Metro Plus

Vidyasagar International में देशभक्ति पर आधारित कार्यक्रम कर गणतंत्र दिवस मनाया गया

Metro Plus