Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

एनआईटी दशहरा मैदान में धूमधाम से हुआ भरत मिलाप

मैट्रो प्लस से जस्प्रीत कौर की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 3 अक्टूबर: एनआईटी स्थित दशहरा मैदान में रावण वध के बाद अगले दिन भरत मिलाप का आयोजन बड़ी धूम-धाम से किया गया। इस मौके हनुमान ने श्री राम का तिलक लगाकर राज्यभिषेक किया।
बता दे कि पिता की आज्ञा का पालन करते हुए श्री राम ने 14 वर्षो तक जंगलो की खाक छानी और जब वह वापिस अयोध्या लौटे तो अयोध्या वासियों ने घी के दीपक जलाकर उनका स्वागत किया था और नगर वासियों ने उन्हें अयोध्या की गद्दी पर बैठकर उनका राज्य भिषेक किया था।
इस मौके पर अमरजीत सिंह (सन्नी) ने कहा कि हमें भी अपने माता-पिता की आज्ञा का पालन करना चाहिए और बुराई की ओर न जाकर अच्छाई को गले लगाना चाहिए।
एनआईटी दशहरा मैदान में बहुत ही सुदंर भगवान लव का रोल कुलदीप सिंह ने निभाकर बुराई पर अच्छाई की जीत को साबित किया। बता दे कि हनुमान भी लव-कुश से लड़े, क्योंकि दोनों राम व सीता के पुत्र होने के साथ ही बहुत बलशाली और युद्ध में निपुण योद्धा भी थे। इसलिए कोई भी उनके सामने न टिक पाया। आखिर में जब राम खुद युद्ध के लिए पहुंचे तब सीता के आ जाने से पूरी कथा की धारा बदल गई।
इस मौके पर अमरजीत सिंह (सन्नी), सुरज ठाकुर, शिखा राघव, रवी, गौरव भाटिया (गोल्डी) आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Related posts

ग्रामीण जोनल लीग वॉलीबॉल के लिए फरीदाबाद टीम का चयन 15 को होगा: सतीश फौगाट

Metro Plus

पत्नी ने पहनी ऐसी ड्रेस, पति ने सांप समझकर तोड़ दिया पैर

Metro Plus

रोटरी क्लब अर्थ की पल्लवी अग्रवाल ने की इंटरेक्ट क्लब की शुरूआत

Metro Plus