Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

FMS में विद्यार्थियों की स्वास्थ्य जांच का आयोजन किया गया

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 6 अक्टूबर:  सैक्टर-31 स्थित फरीदाबाद मॉडल स्कूल में विद्यार्थियों की स्वास्थ्य जांच आयोजित की गई।
इस अवसर पर फरीदाबाद के प्रसिद्व विशेषज्ञों की टीम के डॉक्टरों ने विद्यार्थियों का निरीक्षण किया। डॉ० एन.वी. चौधरी, डॉ० रश्मि तथा डॉ० हिमांगिनी ने विद्यार्थियों की सम्पूर्ण जांच की। डॉक्टरों ने विद्यार्थियों को जीवन में स्वास्थ्य के महत्व के बारे में बताया।
इस मौके पर डॉक्टरों द्वारा विद्यार्थियों को संतुलित शारीरिक विकास के लिए संतुलित आहार के योगदान के विषय में समझाया गया। उन्हें असंतुलित जीवन-शैली से होने वाली बिमारियों के बारे में जागरुक किया गया तथा स्वस्थ एवं चुस्त शरीर के लिए एक खेल अपनाने के लिए प्रेरित किया।
इस मौके पर स्कूल के डॉयरेक्टर उमंग मलिक ने विद्यार्थियों को शारीरिक स्वच्छता को अपनाने एवं सक्रीय जीवन-शैली को अपनी दिन चर्या का हिस्सा बनाने के महत्व के बारे में बताया।

Related posts

नए साल पर मोदी सरकार देशवासियों को देगी खास उपहार

Metro Plus

प्रदीप सैन बने युवा कांग्रेस (ग्रामीण) के कार्यकारी जिलाध्यक्ष, शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार!

Metro Plus

शहीदों को सम्मान राशि मिले 5 करोड़: धर्मबीर भड़ाना

Metro Plus