Metro Plus News
फरीदाबादरोटरीहरियाणा

संसार में रक्तदान करना सबसे पुण्य का कार्य : सुमित गौड़

रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद ने किया निशुल्क रक्तदान शिविर का आयोजन

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 7 अक्टूबर: रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद Aravali एवं NIT द्वारा ग्रेटर फरीदाबाद के सैक्टर-81 स्थित डीपीएस स्कूल में एक नि:शुल्क रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ रोटेरियन एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुमित गौड़ व डीपीएस स्कूल के प्रिंसिपल सुरजीत खन्ना ने संयुक्त रुप से किया। रक्तदान शिविर में युवाओं के साथ-साथ अन्य उम्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर में करीबन 50 यूनिट  रक्त एकत्रित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रुप से पूर्व प्रधान राजेश अरोड़ा, प्रधान विशाल परनामी, संधीर मलिक, तनुज गोयल, साकेत भाटिया, अंकित भाटिया, प्रेम पसरिजा, संजय जुनेजा, जे.एस. कल्सी, सुभाष कुमार व सी.पी. धारा सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे।
इस मौके पर रक्तदाताओं का हौंसला अफजाई करते हुए रोटेरियन एवं कांग्रेसी नेता सुमित गौड़ एवं डीपीएस के प्रिंसिपल सुरजीत खन्ना ने संयुक्त रुप से कहा कि संसार में रक्तदान करना सबसे पुण्य का काम है क्योंकि एक मनुष्य द्वारा दान किया गया रक्त आपातकाल में तीन लोगों की जिंदगियां बचा सकता है इसलिए हर मनुष्य को अपनी जिंदगी में एक बार अवश्य रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से किसी प्रकार की कोई शारीरिक कमजोरी नहीं आती बल्कि पुराना खून निकलने के उपरांत शरीर में कुछ ही दिनों में नया खून बन जाता है।
कांग्रेसी नेता सुमित गौड़ ने कहा कि रक्तदान करने से न केवल मनुष्य बीमारियों से दूर रहता है बल्कि उसमें स्फूर्ति, चुस्ती और नई ऊर्जा का संचार होता है इसलिए युवाओं को चाहिए कि वह रक्तदान के प्रति प्रेरित हो और लोगों को भी इस नेक कार्य के प्रति प्रेरित करें।
इस मौके पर रोटरी क्लब द्वारा रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया गया।

Related posts

प्रत्येक मतदाता को अपने मत का प्रयोग करते हुए देश के ऊपर गर्व महसूस करना चाहिए: आनन्द शर्मा

Metro Plus

सड़क पर चलने वाले स्कूल वाहन अब होगें जब्त! जानें क्यों?

Metro Plus

पाईनवुड इंटरनेशनल बोर्डिंग स्कूल में आयोजित की गई सब-जूनियर बॉक्सिंग वूमैन चैंपियनशिप में तीन ने हासिल किए गोल्ड मेडल

Metro Plus