Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

दर्जनों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस छोड़ थामा आप का दामन

मैट्रो प्लस से जस्प्रीत कौर की रिपोर्ट
फरीदाबाद,13 अगस्त: आप नेता धर्मबीर भड़ाना के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी को छोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन थामा। आप पार्टी के चलाए जा रहे हरियाणा जोड़ो अभियान के तहत कांग्रेस को अलविदा कहकर आए मंजू चौधरी, चमन मलिक, रामबीर सिंह, अखिल अहमद, चन्द्रम सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं को लोकसभा अध्यक्ष गिर्राज शर्मा एवं केन्द्रीय पर्यवेक्षक रंजीत कुमार ने टोपी और पार्टी का पटका पहनाकर पार्टी में ज्वाइन कराया गया। आप पार्टी में आस्था व्यक्त करते हुए मंंजू चौधरी, चमन मलिक व रामबीर सिंह ने कहा कि वो आप पार्टी की नीतियों एवं मुख्यमंत्री केजरीवाल से प्रभावित होकर आप पार्टी से जुड़े हैं और भविष्य में आप पार्टी के साथ जुड़कर अपने राजनीतिक कैरियर का विस्तार करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि केवल आप पार्टी ही आम आदमी व गरीबों की सुनती है, कांग्रेस में पैसे का बोलबाला है। गरीब एवं जुझारू कार्यकर्ताओं की वहां कोई वैल्यू नहीं है।
इस मौके पर आप पार्टी के बडख़ल विधानसभा अध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना ने कहा कि प्रदेश में चलाए जा रहे हरियाणा जोड़ो अभियान को भारी सफलता मिल रही है। लोग भारी संख्या में आप पार्टी में आस्था दिखा रहे हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की नीतियों एवं उनकी कार्यशैली से प्रभावित होकर लोग आप पार्टी को प्रदेश की सत्ता पर काबिज करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार लूट एवं भ्रष्टाचार की राजनीति कर रही है। भ्रष्टाचार के नाम पर जीरो टोलरेंस की नीति अपनाने वाली भाजपा के विधायक ही आज चोरों की मदद कर रहे हैं, जबकि मुख्यमंत्री सब कुछ जानते हुए भी घृतराष्ट की तरह आंखों पर पट्टी बांधे बैठे हैं। भड़ाना ने बडख़ल विधायिका पर आरोप लगाते हुए कहा कि जो दूसरों पर झूठे मुकद्दमे दर्ज कराते हैं, वही चोरी के दर्ज मुकद्दमे में शामिल लोगों की पैरवी करते फिर रहे हैं।
इस मौके पर धर्मबीर भड़ाना ने कांग्रेस छोड़ आप पार्टी में शामिल हुए लोगों का स्वागत किया और कहा कि कांग्रेस एक डूबता हुआ जहाज है, जिसका स्टेयरिंग दो हाथों में है, इसलिए उसका डूबना तय है। इस मौके पर उनके साथ राजूद्दीन, मंजीत सैनी, कुलदीप चावला, डी.एस.चावला, अमित शर्मा, अमित त्यागी, कादिर मलिक, नईमु खान, मसीह, माधव झा, रणधीर, के.वी. चन्द्रन, राजू पांचाल एवं राजू फागना सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related posts

Emergency यात्रा के लिए होगा E-Pass जारी, जानिए कैसे?

Metro Plus

जीआरपी पलवल के इंचार्ज राजेन्द्र डागर के संयोजन में रेलवे स्टेशन पर शिविर का आयोजन

Metro Plus

FMS में बसंत पंचमी समारोह का आयोजन किया गया

Metro Plus