Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

A.P. स्कूल में जिला स्तरीय ताईक्वांडो और गुलेर शॉट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 10 अक्टूबर: सैक्टर-23 स्थित ए.पी. सीनियर सैकेंडरी स्कूल में जिला स्तरीय ताईक्वांडो और गुलेर शॉट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें जिले के विभिन्न स्कूलों के 200 छात्रों  ने भाग लिया।
इस अवसर पर प्रतियोगिता का शुभारंभ ए.पी.स्कूल के डॉयरेक्टर अमन अग्रवाल व पुरस्कार वितरण चेयरमैन जे.पी. अग्रवाल द्वारा किया गया। फरीदाबाद जिला ताईक्वांडों संघ के महासचिव रघुवेन्द्र चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता खिलाडिय़ों का चयन आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
इस मौके पर प्रतियोगिता में तनिष्क, प्रीति, रामअवतार, शरुति, सुनिति, मोहन, मयंक जिंदल, हार्दिक, रेणुका, महिमा, शरुति, खुशी, श्रेया, पियूश रावत, निखिल त्यागी आदि खिलाडि़ों ने स्वर्ण पदक जीता।
इस प्रतियोगिता में ताईक्वांडो के महासचिव अनिल गौड़, गुलेर शॉट हरियाणा के महासचिव सुरेन्द्र कुमार सहित वासू शर्मा, रामधन, प्रवेश, निशा बेनीवाल, नवीन नेगी, प्रिन्स, हंसराज, दीपक आदि अन्य कोच भी मौजूद थे।

Related posts

श्रीराम कथा का चौथा दिन चौपाइयों के साथ राम जन्म की घोषणा पर झूमे श्रद्धालु

Metro Plus

बालिका शिक्षा, खेल और संस्कार को बढ़ावा दे रहे विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल ने मनाया अपना 14वां स्थापना दिवस।

Metro Plus

FMS ने रोटरी क्लब ऑफ मिड-टाउन के साथ Joy of Sharing Day डे मनाया

Metro Plus