Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

FMS में स्वच्छता ही सेवा है पर एक सेमिनार का आयोजन

सरकार ही क्यों सब कुछ करें हर नागरिक को स्वयं आगे आकर देश को साफ रखना चाहिए: उमंग मलिक
मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 10 अक्टूबर: सैक्टर-31 स्थित फरीदाबाद मॉडल स्कूल प्राईमरी विंग के छात्राओं ने स्वच्छता ही सेवा पर एक सेमिनार का आयोजन किया। जिसमें एफएमएस के छात्रों को पूरे देश में होने वाले स्वच्छता अभियान  से अवग्त कराया ताकि वे भी इस महान कार्य में योगदान दे सकें।
इस मौके पर स्कूली विद्यार्थियों को इस संदर्भ में वीडियो दिखाए गए जिन्हें बाद में शिक्षकों द्वारा भी विस्तार से समझाया गया। छात्रों ने भी इस गतिविधि में सक्रिय रुप से भाग लिया और अपने चारों ओर स्वच्छता रखने की शपथ ली।
इस मौके पर स्कूल के डॉयरेक्टर उमंग मलिक ने बताया कि एक एजेंसी के अनुसार विदेश में इतनी गन्दगी बढ़ती जा रही है, अगर लोगों को समझाया नहीं गया तो आने वाली पीढ़ी प्रदूषण के कारण कभी सुखी नहीं रह पायेंगी। सरकार को कई कठोर कदम लेने होंगे ताकि लोग जागरूक हों और देश की सफाई में अपना योगदान दें। सरकार ही क्यों सब कुछ करें, हर नागरिक को स्वयं आगे आकर देश को साफ रखना चाहिए ताकि कई भी गन्दगी न फैले और स्वच्छता बनी रहे।

Related posts

हॉमर्टन स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों ने चाचा नेहरू को अनेक संदर्भों में याद किया

Metro Plus

जेपी मल्होत्रा को जिला प्रशासन द्वारा क्यों सम्मानित किया गया? देखें!

Metro Plus

33वें सूरजकुंड मेले में एड्स पर नुक्कड़ नाटक का मंचन

Metro Plus