Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादरोटरीहरियाणा

रोटरी क्लब ग्रेस ने छात्रों को दिए यूनिफार्म और बुकों के सेट

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
बल्लभगढ़, 10 अक्टूबर: रोटरी क्लब ऑफ ग्रेस ने सामाजिक कार्यो की दिशा में मानव विद्या निकेतन स्कूल के 100 छात्रों  को यूनिफार्म तथा बुकों के सेट उपलब्ध कराए।
इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ ग्रेस के अध्यक्ष रोटेरियन गौतम चौधरी ने कहा कि क्लब की ओर से मूलभूत सुविधाओं से जूझ रहे छात्रों के लिए इस तरह के कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। ताकि उनकी पढ़ाई अवरूद्व न हो। इस कड़ी में स्कूल में यूनिफार्म, बुक आदि का वितरण किया गया।
इस मौके पर विदेशी मेहमान मलिसा, निक और कमिले क्रास्टो भी उपस्थित थे। विदेशी मेहमान मानव विद्या निकेतन स्कूल के छात्रों को अंग्रेजी पढ़ा रहे हैं। उन्होंने अपने हाथों से बच्चों के बीच सामाग्री का वितरण किया। इस अवसर पर रोटेरियन अरूण बजाज भी उपस्थित थे।

छात्रों को यूनिफार्म व अन्य जरूरी सामाग्री देते रोटेरियन गौतम चौधरी व विदेशी मेहमान

Related posts

जीतने की दृढ़ इच्छा शक्ति प्रतिभागी को विजयश्री दिलाती है : सीमा त्रिखा

Metro Plus

इनेलो नेता फखरुद्दीन चंदेनी हुए आफताब अहमद को समर्थन देते हुए जाकिर हुसैन पर लगाए जमकर आरोप!

Metro Plus

FMS ने रोटरी क्लब ऑफ मिड-टाउन के साथ Joy of Sharing Day डे मनाया

Metro Plus