Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

YMCA विश्वविद्यालय में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया

मैट्रो प्लस से ईशिका भाटिया की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 10 अक्टूबर: वाईएमसीए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय फरीदाबाद के स्वास्थ्य केन्द्र द्वारा स्थानीय सर्वोदय अस्पताल के सहयोग से विश्वविद्यालय में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।
इस मौके पर शिविर के दौरान विद्यार्थियों तथा कर्मचारियों को नि:शुल्क नेत्र जांच एवं अन्य शारीरिक जांच एवं परामर्श सेवाएं प्रदान की गई। शिविर का आयोजन विश्वविद्यालय के चिकित्सा अधिकारी डॉ० अंकुर गुप्ता की देखरेख में किया गया।
इस दौरान कुलपति प्रो० दिनेश कुमार तथा कुलसचिव डॉ० एस.के. शर्मा ने शिविर का निरीक्षण किया तथा शिविर को विद्यार्थियों तथा कर्मचारियों के लिए लाभकारी बताया।

Related posts

अपोलो हॉस्पिटल से आई डॉक्टरो की टीम द्वारा थैलासिमिया ग्रस्त बच्चों का चेक अप किया गया

Metro Plus

हरियाणा सरकार ने अधिकारियों पर उपहार स्वीकार किए जाने पर लगाया प्रतिबंध

Metro Plus

धूम-धाम से मनाया गया आर्य समाज स्थापना दिवस

Metro Plus