Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

Delhi Scholars International में अलंकरण समारोह का आयोजन

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 14 अक्टूबर: दिल्ली स्कॉलर्स इंटरनेशनल स्कूल में अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अभिनंदन गीत की स्वर लहरियों के साथ करते हुए विद्यार्थी परिषद के सदस्यों को पद एवं कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलावाई गई।
इस अवसर पर प्राथमिक कक्षाओं के चारों सदनों के कप्तान तथा उप-कप्तान का चयन किया गया। हैड-ब्वाय के लिए विवेक बांकूरा और हैड-गर्ल के लिए रूद्राक्षी निरवान का चयन किया गया।
इस मौके पर विद्यालय के चेयरमैन टी.एस. दलाल ने कहा कि छात्र पदाधिकारी पद की गरिमा व प्रतिष्ठा को बढ़ाने का काम करें। इस कार्यक्रम में विद्यालय की गतिविधियों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को भी प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस शुभ अवसर पर विद्यालय की मुख्याध्यापिका रश्मि सिंह और प्रबंधक प्रयास दलाल ने छात्रों को इस उपलब्धि के लिए बधाई के साथ सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देकर कार्यक्रम का सम्मापन किया।

Related posts

धर्म व जात के नाम पर बांटने वालों के खिलाफ होना होगा एकजुट: अशोक तंवर

Metro Plus

जनचेतना संघ द्वारा Housing Board, सेक्टर-29 में किया गया ध्वजारोहण

Metro Plus

कौन है वो आरोपी जिन्होंने मनोज के गुप्तांग में पीछे लगा दिया समरसिबल के पानी की पाइप, देखें पूरी खबर!

Metro Plus