Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दीपावली उत्सव

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद 17 अक्टूबर: सैक्टर-2 स्थित विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में दीपावली उत्सव का आयोजन धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने दियों और दिल से दीपावली मनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए स्कूल के चेयरमैन धर्मपाल यादव ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली रोशनी और उल्लास का पर्व है, शोर और धुएं का नहीं। उन्होंने कहा कि त्यौहार मनाइए पर अपनी सेहत, सुरक्षा और दूसरों को अनदेखा करके नहीं।
इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन धर्मपाल यादव ने बताया कि पौराणिक गाथाओं से लेकर भारतीय संस्कृति में दीपों के त्यौहार दीपावली को सबसे महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन श्रीराम वनवास पूरा करके अयोध्या लौटे थे। श्रीराम के आने की खुशी में अयोध्यावासियों ने खुशियां मनाई थीं। इस दिन रोशनी से पूरा जग चमक उठा था। लेकिन आज के दौर में दीपावली का मतलब बम-पटाखों के अलावा कुछ नहीं रहा। लोग खुशियों का इजहार बम-पटाखे फोड़कर करते हैं। दीपावली खुशियों का पर्व है, दीयों को जगमग करने का त्यौहार है और सभी कड़वाहटों को मिटाकर अपनों के गले मिलने, बड़ों से आशीष लेने का दिन है। इसे पटाखों के शोर में गुम न होने दें।
इस मौके पर दीपावली उत्सव में स्कूल के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृति कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। ग्रेड 2 और 3 के बच्चों ने नृत्य नाटिका के द्वारा दिल से दीपावली मनाने का संदेश दिया। प्रेम के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने विभिन्न माध्यमों से दीपावली की जानकारी दी तो नर्सरी के बच्चों ने हैपी दीवाली गाने पर सुंदर और मनभावन प्रस्तुति दी जिसने सबका मन-मोह लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्कूल के डॉयरेक्टर दीपक यादव ने कहा कि जरूरी नहीं है पटाखे जलाकर ही दीपावली मनाई जाए। देश में ही नहीं, विदेश में भी रहने वाले कई भारतीय भी अलग तरीके से दीपावली मनाना पसंद करते हैं। कई लोग घर में मिठाईयां बनाते हैं, अच्छे पकवान बनाते हैं और पड़ोसियों और अपने नाते-रिश्तेदारों को घर पर बुलाकर खुशी मनाते हैं। कहते हैं दीपावली और दशहरे पर बुराई का अंत हुआ था। इसलिए अपनी सारी बुरी आदतों को आप भी हमेशा के लिए नमस्कार कर दें। इस दीपावली अच्छी आदतों को अपनाएं।
इस अवसर पर स्कूल की डॉयरेक्टर सुनीता यादव एवं हेडमिस्ट्रेस ज्योति चौधरी ने भी सभी उपस्थितजनों को दीपावली की शुभकामनाएं दी और ग्रीन दीवाली मनाने का संदेश दिया।


Related posts

World Telecommunication & Infm Day 2018 @ IEI : Er. J P Malhotra

Metro Plus

हाईकोर्ट के आदेश के बाद अंचल नर्सिंग होम हो सकता है सील/ध्वस्त! पढ़ें, क्या है मामला?

Metro Plus

पलवल से आने वाली छात्राओं को मिलेगा बस सेवा का लाभ

Metro Plus