Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

जैसे देश बदल रहा है वैसे ही फरीदाबाद बदल रहा है: कृष्णपाल गुर्जर

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 17 मई:
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जब सत्ता संभाली, तो एक संकल्प लिया था कि हर विधानसभा क्षेत्र में समान विकास करवाएंगे। 9 वर्ष के कार्यकाल में सरकार ने बिना किसी भेदभाव के प्रदेश की हर विधानसभा में नई-नई परियोजनाओं की सौगात दी है और अब फरीदाबाद की सड़के तिरंगा रौशनी से जगमगाएंगी। भारत सरकार के भारी उद्योग एवं ऊर्जा विभाग के राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने बडख़ल चौक स्मार्ट सिटी की स्मार्ट रोड़ पर 17 लाख की लागत से बनी तिरंगा लेजर लाइट का शुभारम्भ किया।
केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि भारत के यशस्वी प्रधान मंत्री मोदी के नेतृत्व में पूरे भारत देश में विकास कार्य तेज गति से है। आज बडख़ल चौक स्मार्ट सिटी के स्मार्ट रोड़ पर तिरंगा लेजर लाइट का शुभारंभ किया गया है। जब आप इस रोड़ पर चलेंगे तो आप को तिरंगा नजर आएगा। बडख़ल चौक से बाईपास रोड़ तक लेजर लाइट तिरंगे के रूप में नजर आएगी। इस रोड़ का नाम भी तिरंगा रोड़ रखा गया है।
लोगों में देशभक्ति की भावना को जागृत करने के लिए तिरंगा लेजर लाइट का शुभारंभ किया गया। पूरे शहर की सड़कों को आदरणीय मोदी के नेतृत्व में सुंदर बनाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। सड़कों पर एलईडी लाइट लगाई गई है। आगरा कैनाल, लड़कियों के स्कूल और कॉलेज, स्किल यूनिवर्सिटी और हाईवे इन सब के विकास कार्य बहुत तेजी से हो रहे हैं और फरीदाबाद की सुंदरता को भी बढ़ाया जा रहा है। सारे देश में जितनी भी स्मार्ट सिटी है सब में तेजी से विकास कार्य चल रहे हैं। पहले कोरोना महामारी की वजह से काम में कुछ देरी हुई थी लेकिन अब सभी विकास कार्यो ने तेजी पकड़ ली है। शहर के पार्क, बडख़ल झील का पुनर्निर्माण, नेशनल हाईवे और हर शहर की गली को एलईडी से चमकाया गया है और यह सारी चीजें पिछले 9 साल में हुई है। जैसे देश बदल रहा है वैसे ही फरीदाबाद बदल रहा है। फरीदाबाद की तस्वीर बदल रही है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के पूर्व राजनैतिक सचिव अजय गौड, निर्वतमान पार्षद सुभाष आहूजा, अजय बैंसला, डॉ० कौशल बाटला, दीपक मेहता, नवीन कुमार गर्ग, सत नारायण गर्ग सहित अन्य कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Related posts

शिविर में 202 मरीजों ने अपने स्वास्थ्य की जांच निशुल्क कराई

Metro Plus

अवैध खनन: पुलिस की मिलीभगत के बिना नहीं हो सकती एक भी ट्रक रेती चोरी: मूलचंद शर्मा

Metro Plus

आखिर ADC अपराजिता शहर के विवादास्पद दशहरा मेले में अधिकारियों संग क्यों पहुंची? देखें!

Metro Plus