Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

मानव रचना ने आयोजित की गल्र्स स्टूडेंटस के लिए सेल्फ डिफैंस की ट्रेनिंग

मैट्रो प्लस से ईशिका भाटिया की रिपोर्ट
फरीदाबाद , 24 अक्तूबर: मानव रचना अकैडमिक स्टॉफ कॉलेज ने गल्र्स स्टूडेंटस के लिए सेल्फ डिफैंस ट्रेनिंग का आयोजन किया। यह आयोजन फिनलैंड की जानी-मानी कंपनी यैपजॉन व वीवीडीएन टीम के सहयोग से आयोजित किया गया।
इस अवसर पर यैपजॉन के सीईओ व फाउंडर ओटो लिन्नाए सीएमओ हइडी रंटाला, सीईओ आशीष देशवाल, सर्विस मैनेजर निकोल लिंडैन, ओपरेटर प्रोपोजल के डॉयरेक्टर जुक्का पिएट्रिनन, वीवीडीएम टीम से प्रशांत सिंह व उनकी टीम व क्रव मागा इंस्ट्रक्टर मौजूद रहे।
इस मौके पर मानव रचना अकैडमिक स्टॉफ कॉलेज एमआरएएससी के एग्जीक्यूटिव डॉयरेक्टर ब्रिगेडियर रिटायर्ड एस.एन. सेतिया ने इस मौके पर सभी को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में हर लड़की को अपनी सुरक्षा स्वयं करने में सक्षम होना चाहिए इसी सोच के साथ गल्र्स स्टूडेंटस के लिए सेल्फ डिफैंस ट्रेनिंग का आयोजन किया गया है। क्रव मागा इंस्ट्रक्टर ने इस मौके पर स्टूडेंटस को बेहतर सेल्फ डिफैंस की टैक्नीक के बारे में बताया ताकि वह किसी भी परेशानी के समय इसका प्रयोग कर अपनी सुरक्षा कर सके।
इस ट्रेनिंग में केवल स्टूडेंटस ने ही नहीं बल्कि फैकल्टी व स्टॉफ ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

Related posts

बडख़ल विस क्षेत्र के गांवों को मिले शहर का स्वरूप: धर्मबीर भड़ाना

Metro Plus

प्रसिद्ध जैन मुनि तरुण सागर जी का निधन, अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 बजे

Metro Plus

इंडस्ट्रियल एक्सिबिसन से 100 करोड़ के व्यापार का आश्वासन मिला: नरेश वर्मा

Metro Plus