Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

कुंदन ग्रीन वैली के विद्यार्थियों ने नेशनल गेम्स में जीता गोल्ड मैडल

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद , 25 अक्तूबर: कुंदन ग्रीन वैली स्कूूल के 7 विद्यार्थियों ने ग्वालियर मध्यप्रदेश में फेंसिंग एसोसिएशन इंडिया द्वारा आयोजित फेंसिंग ओपन टूर्नामेंट में भाग लिया एवं प्रदेश के नाम एक गोल्ड, एक सिल्वर मैडल जीतकर हरियाणा का नाम रोशन कर हरियाणा प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया।
इस टूर्नामेंट में 5 लड़कियां एवं 2 लड़कों ने हिस्सा लिया, टूर्नामेंट में कक्षा 11 कि छात्रा अंकिता गहतोरि ने अंडर सेवेनटीन में स्वर्ण पदक प्राप्त कर विद्यालय एवं हरियाणा राज्य का गौरव बढ़ाया। इसके अत्तिरिकत कक्षा 6 की छात्रा प्रज्ञा ने अंडर फोर्टीन में रजत पदक जीता। इसके अलावा प्रज्ञा को प्रोत्साहित करने के लिए 2 लाख रुपए दिए जाऐंगे जोकि खेल के मापदंड के अनुसार है।
इस मौके पर ग्रीन वैली की बेटियों ने राष्ट्रीय स्तर पर कई बार जीत हासिल कर यह साबित कर दिया कि अगर बेटियों को उचित मार्गदर्शन एवं पूर्ण अभ्यास कराया जाए तो वह लड़कों से किसी भी रूप में पीछे नहीं है।
इस मौके पर विद्यालय के निदेशक भारतभूषण ने बताया कि ग्रीन वैली में न केवल शिक्षा, इसके इलावा खेल और विभिन्न प्रकार के कला संकाय अपितु कुशल नागरिक एवं समय-समय पर विभिन्न प्रकार के सेमिनार कराकर विद्यार्थियों के जीवन उज्जवल बनाने के लिए प्रयासरत एवं वचन बद्ध है और इसी बीच शर्मा ने बताया कि शाम को फैंसिग का अभ्यास कोच दलीप कुमार फैंसिग के द्वारा कराया जाता है। इस टूर्नामेंट में जीते विद्यार्थियों का स्कूल आने पर उनका स्वागत ढ़ोल एवं मिठाईयों के साथ किया गया।
इसी दौरान हमें शर्मा ने बताया की पिछले तीन साल से फेंसिंग की ओवर ऑल ट्रॉफी भी हरियाणा की तरफ से कुंदन ग्रीन वैली के पास ही है, जिससे की वो पिछले 3 साल से हरियाणा राज्य एवं कुंदन ग्रीन वैली का नाम रोशन कर रहे है।

Related posts

सूखे कद्दू को बांधकर पार किया जा सकता है गहरा पानी: डॉ०एमपी सिंह

Metro Plus

फरीदाबाद में कोरोना से आज दो मौत, 69 नए कोरोना मरीजों के साथ शहर में कोरोना का आतंक।

Metro Plus

हरियाणा का बंटाधार हो गया खट्टर की खटारा सरकार में: भाटिया

Metro Plus