Metro Plus News
फरीदाबादरोटरीहरियाणा

रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद ग्रेस और मानव सेवा समिति के सौजन्य से मेगा आई कैंप का आयोजन किया गया

मेगा आई कैंप एम्स के नेत्र विज्ञान केंद्र के सहयोग से हुई 331 की जांच, 61 लोगों के मोतियाबंद का किया जाएगा ऑपरेशन
मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 27 अक्तूबर: सैक्टर-10 स्थित मानव भवन में रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद ग्रेस और मानव सेवा समिति के सौजन्य से मेगा आई कैंप लगाया गया है। इस कैंप में एम्स के डॉ० राजेंद्र प्रसाद नेत्र विज्ञान केंद्र के डॉक्टरों ने लोगों की आंखों की जांच की गई। सुबह 9 से लोगों का आने का तांता शुरू हो गया था।
इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन गौतम चौधरी ने बताया कि 331 लोगों की आंखों की जांच की गई। डॉ० राजेन्द्र प्रसाद नेत्र विज्ञान केंद्र एम्स नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर चलाए जा रहे अंधता निवारण अभियान के तहत इस जांच शिविर का आयोजन किया गया था। इस कैंप में एम्स के डॉ० शहनाज अन्जुम, डॉ० गौरव गर्ग, वरिष्ठ सहायक एस.के. शर्मा आंखों की मशीनों द्वारा जांच करके उचित परामर्श दिया और दवाईयां प्रदान की।
इस मौके पर सभी मरीजों का लैन्स लगाकर मोतियाबिंद का आप्रेशन एम्स नई दिल्ली में कराया जाएगा। 6 नवम्बर से 6.6 के ग्रुप में मरीजों को समिति के वाहन द्वारा एम्स ले जाया जाएगा। कैंप का उद्वघाटन समिति के अध्यक्ष पवन गुप्ता व रोटरी ग्रेस के प्रधान गौतम चौधरी ने किया।
कैंप के आयोजन में मुख्य संयोजक कैलाश शर्मा अन्य पदाधिकारी राजेंद्र गोयनका, केदारनाथ अग्रवाल, बांकेलाल, एस.सी. गोयल, जे.पी. सिंघल, रोटेरियन सतीश गुप्ता, रवि गर्ग, भव्य तायल, वी.एस. चौधरी, अल्का चौधरी, मंजू चौधरी, मोहिनी अग्रवाल, मीनाक्षी जैन, प्रीति मित्तल, मंजुल महेश्वरी, बीना गुप्ता, पंकज जैन, मंजुल चौधरी अमर खान, पी.डी. गर्ग, अर्चना गोयल, ऊषा किरण शर्मा आदि की विशेष भूमिका रही।

Related posts

सुमित गौड़ ने होली मिलन समारोह के मंच पर किया सत्तापक्ष व विपक्ष के नेताओं को एकजुट

Metro Plus

Mr. Manohar Lal being presented with a memento during the concluding ceremony of Ratnawali Festival at Kurukshetra University…

Metro Plus

महिलाओं के उत्थान के लिए सक्षम है सावित्री पॉलीटेक्निक : पल्लवी गोयल

Metro Plus