Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिराष्ट्रीयहरियाणा

नीलम, अजरोंदा चौक के साथ-साथ कल किन जगहों पर वाहनों की पूर्णतया पाबन्दी रहेगी? देखें!

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 22 दिसंबर:
भारत जोड़ो यात्रा के चलते कल सायं 4 बजे से बडख़ल चौक, ओल्ड चौक और नीलम अजरोंदा चौक से एनआईटी की तरफ आने जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों की पूर्णतया पाबन्दी रहेगी। सांय 4 बजे से दिल्ली-मथुरा रोड़ पर नीलम फ्लाईओवर से दिल्ली की तरफ जाने वाला सर्विस रोड़ और एनएच-2 पर भारत जोड़ो यात्रा के चलते सभी प्रकार का यातायात पूर्णतया बन्द रहेगा। मथुरा-दिल्ली हाईवे से एनआईटी में आने जाने के लिए सोहना रोड़ फलाईओवर, बाटा चौक फलाईओवर, मेवला महाराजपुर अंडर पास व एनएचपीसी चौक ग्रीनफील्ड अंडर पास का प्रयोग करे। दिल्ली बॉर्डर से फरीदाबाद बल्लबगढ़ पलवल की तरफ जाने वाले वाहनों का आवागमन रोजना की तरह चलता रहेगा। 24 दिसम्बर को 4 बजे से सुबह 9 बजे तक दिल्ली की तरफ जाने वाला सर्विस व एनएच-2 रोड़ और मेवला महाराजपुर, ग्रीन फिल्ड, एनएचपीसी चौक पूर्णतया बन्द रहेगे।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया की भारत जोड़ो यात्रा सोहना की तरफ से खोरी जमालपुर गांव से सीधा चलकर सिरोही गांव धौज से होते हुए पाली चौक से बाएं होते हुए पाली डबुआ रोड़ से होते हुए 17 नम्बर चुंगी होते हुए 3 नंबर पुलिया से सीधे 2/3 के गोल चक्कर से होते हुए बांए मुडकर ईएसआई लाल बत्ती से दाहिने रोज गार्डन के सामने से मैट्रो चौक से बाएं मुडकर बीके चौक से दाहिने मुडकर सीधे नीलम चौक से राष्ट्रीय राजमार्ग- 44 के अजरोंदा फ्लाईओवर पहुंचेगी जहां से सर्विस रोड़ से दिल्ली-मथुरा रोड़ से ओल्ड चौक व बडख़ल चौक से होते हुए गोपाल गार्डन में शाम को पब्लिक मीटिंग करेगें। मीटिंग के बाद नाईट स्टे रहेगा। यात्रा के दौरान दोनों दिन फरीदाबाद में भारी वाहनों की एंट्री पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी।
पलवल से दिल्ली जाने वाले भारी वाहन केजीपी का उपयोग करेंगे। कल सायं 4 बजे से पलवल से दिल्ली जाने वाले यात्री कैली फ्लाईओवर के नीचे से बाईपास रोड़ होते हुए यात्रा करेंगे। एनआईटी एरिया से दिल्ली जाने वाले यात्री बाटा फ्लाईओवर से बल्लभगढ़ की ओर जाकर कैली फ्लाईओवर से बाईपास होते हुए दिल्ली जाएंगे व अनखीर चौक, अनगंपुर चौक से पहलादपुर एशूटिंग रेंज के रास्ते दिल्ली जा सकते है।
दिल्ली से पलवल जाने वाला ट्रैफिक मथुरा हाईवे पर निरंतर चलता रहेगा। वाहन चालको ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार ही अपनी यात्रा प्लान करें ताकि आमजन को यातायात से संबंधित किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

Related posts

अरावली में 200 एकड़ का नया कचराघर बनाने के विरोध में सेव अरावली के स्वयंसेवकों ने क्या किया? देखें!

Metro Plus

फरीदाबाद मॉडल स्कूल में बच्चों में नई स्फूर्ति व नया जोश पैदा करने के लिए किया गया हवन

Metro Plus

QRG अस्पताल के डॉ० प्रबल रॉय के खिलाफ दर्ज हो हत्या का मुकद्दमा!

Metro Plus