Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

सीमा जैन ने लोकसभा व विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने को लेकर ज्ञापन सौंपा

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 31 अक्तूबर: देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व० श्रीमती इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में आज प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता सीमा जैन के नेतृत्व में कांग्रेस की सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने जिला उपायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से संसद एवं सभी राज्य की विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग करते हुए महिलाओं ने मांग उठाई की आज देश की आधी आबादी का हिस्सा महिलाएं हैं और विभिन्न क्षेत्रों में महिलाएं बढ़-चढ़कर आगे आ रही हैं। बावजूद उनको नीति बनाने और विधायी निकायों में उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिल पाता।
महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता श्रीमती सीमा जैन ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि यह हमारे देश की बड़ी दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है कि महिलाएं अभी भी संसद में मात्र 11 प्रतिशत हैं। विधायी निकायों में बड़े पैमाने पर महिलाओं की इतनी कम संख्या बेहतर समाज के लिए गलत है। इसलिए यह आवश्यक है कि महिला आरक्षण विधेयक को पारित करके इस ऐतिहासिक अंसतुलन को दूर किया जाए। सन 2014 के आम चुनावों के भाजपा के घोषणापत्र में भी महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने का स्पष्ट उल्लेख है, मगर भाजपा के 3 साल के शासनकाल के बाद भी महिलाओं के आरक्षण के लिए इस बिल को लोकसभा में पेश करने की पहल नहीं की गई है।
उन्होंने कहा कि आज का समय भारतीय महिलाओं के सच्चे सशक्तिकरण का समय है ओर जब तक हम ऐसा नहीं करेंगे, दुनिया की दौड़ में शामिल नहीं हो पाएंगे।
इस अवसर पर उनके साथ सुनीता फागना, कल्पना गोयल, शालिनी मेहता, मधु सिंह, आशी जैन, दामिनी अग्रवाल, आशी जैन, अधिवक्ता संगीता रावत, सीमा बालियान, हसीना, कामिनी राजपूत, मोनी, संजू, सरस्वती, मोनी देवी, काजल, दुलारी, विमलेश एवं कहकशा खान आदि सैंकड़ो महिलाएं मौजूद थी।

Related posts

कुन्दन ग्रीन वैली के छात्रों ने वू-शू प्रतियोगिता में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

Metro Plus

High Profile Sex रैकेट का खुलासा: हरियाणवी Dancer सहित 5 लोग Arrest

Metro Plus

मोदी बोले हमेशा ईमानदार अफसरों के साथ हूं जनता का काम रुकना नहीं चाहिए

Metro Plus