Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

FMS स्कूल के छात्रों ने किया मदर डेयरी बूथ और पोस्ट ऑफिस का दौरा

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 1 नवंबर: सैक्टर-31 स्थित फरीदाबाद मॉडल स्कूल किडीज वल्र्ड ने अपने स्कूल के प्री-नर्सरी, नर्सरी व प्रैपको कक्षा के छात्रों को मदर डेयरी बूथ सैक्टर -30 का दौरा कराया गया। वहां इन छात्रों को दूध, पनीर, मक्खन, आईस-क्रीम जैसे विभिन्न डेयरी उत्पादों और उनके लाभों के बारे में बताया गया। इसके अलावा इन छात्रों को डाकघर सैक्टर-16 में ले जाया गया जहां पर पोस्टमास्टर रोहतास डागर ने गर्मजोशी से इनका स्वागत किया। तत्पश्चात छात्रों ने डाकघर का दौरा किया जहां पोस्टमैन धर्मपाल ने छात्रों को पत्र की यात्रा के बारे में जानकारी दी।
इस मौके पर पोस्टमैन कुलदीप ने एक पत्र पोस्ट करते हुए बच्चों को सही और पूर्ण पते के महत्व के बारे में बताया। विद्यार्थियों को पत्र को वांछित पते पर पोस्ट करने के लिए पोस्ट कार्ड प्रदान किए।
स्कूल के डॉयरेक्टर उमंग मलिक ने बताया कि छात्रोंं को निदेशक द्वारा संपूर्ण जानकारी दी गई। इस दौरे के द्वारा बच्चों का अत्याधिक ज्ञानवर्धन हुआ। उन्होंने बताया कि वास्तव में यह दौरे बच्चों के लिए एक अत्यन्त उपयोगी एवं मजेदार अनुभव था।

Related posts

Hon’ble Mr. Justice S.J. Vazifdar, Acting Chief Justice of Punjab and Haryana High Court administering the oath to 14 permanent Judges of Punjab and Haryana High Court at Chandigarh

Metro Plus

लखन सिंगला ने कहा, आलाकमान ने हुड्डा को चेयरमैन बनाकर प्रदेश की कमान सौंपी

Metro Plus

विधायक राजेश नागर ने कितने करोड़ रूपये के विकास कार्य शुरू करवाएं! देखें?

Metro Plus