Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

फौगाट स्कूल की डिस्पेंसरी में भी हो सकेगा अब गरीबों का नि:शुल्क उपचार

फौगाट स्कूल में प्रयास चैरिटेबल डिस्पेंसरी का विधायक नगेंद्र भड़ाना ने किया शुभारंभ
मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 1 नवंबर: प्रयास वेलफेयर सोसायटी द्वारा आज सैक्टर-57 स्थित फौगाट पब्लिक स्कूल में एक नई डिस्पेंसरी खोली गई जिसका उद्वघाटन स्थानीय विधायक नगेंद्र भड़ाना ने रिबॅन काट कर किया। इस अवसर पर विधायक नगेंद्र भड़ाना ने स्वयं अपना रक्तचाप चैक कराकर डिस्पेंसरी को जनता को समर्पित किया। प्रयास सोशल वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान जगत मदान तथा फौगाट पब्लिक स्कूल के संस्थापक चौ० रणबीर सिंह ने इस अवसर पर मुख्य अतिथि को फूलों की माला भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।
इस मौके पर विधायक नगेंद्र भड़ाना ने कहा कि स्वास्थ्य तथा शिक्षा जीवन की तरक्की में दो आधारभूत पहलू है। प्रयास व फौगाट संस्था का यह संयुक्त प्रयास बहुत ही स्वागत योग्य है। उन्होंने कहा कि इस डिस्पेंसरी में आम जनमानस को सांय 3 से 5 बजे तक योग्य डॉक्टरों द्वारा नि:शुल्क रोग निदान, जांच व परामर्श के साथ-साथ दवाईंयां भी नि:शुल्क दी जाएंगी।
फौगाट स्कूल के निदेशक सतीश फौगाट ने आए हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि फौगाट संस्था हर सामाजिक सरोकार में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेती है और भविष्य में भी लेती रहेगी।
इस अवसर पर प्रयास संस्था से गायत्री चतुर्वेदी, मधु शर्मा, चंचल, अनिल अग्रवाल, नायर, डॉ० रामखिलोनी बघेल, ज्ञानेंदर कुमार तथा स्कूल स्टॉफ की तरफ से दीपचंद, रीतू, पूर्णिमा, ज्योति, नीतू, उमेश गुप्ता, महावीर सिंह, जोगेंद्र कुमार, रेखा, पूजा, एम.पी. सिंह, दीपशिखा, सोनू, उषा, कुणाल, वीणा, नेहा शुक्ला आदि उपस्थित थे।

Related posts

आरडब्ल्यूएज की बैठक में मतदाता सूचियों का अवलोकन

Metro Plus

DC जितेंद्र यादव ने गणतंत्र दिवस समारोह की फाइनल ड्रैस रिहर्सल में किया ध्वजारोहण।

Metro Plus

सरकारी स्कूलों को बर्बाद करने वाली नौकरशाही अब निजी स्कूलों को बर्बाद करने पर अमादा

Metro Plus