Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिराष्ट्रीयरोटरीहरियाणा

साईधाम में 25 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया गया

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 12 नवंबर: तिगांव रोड स्थित साईधाम मंदिर के प्रांगण में 42वें सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। संस्था ने 25 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न करवाया। विवाह के बंधन में बंधे जोड़ों को घर-गृहस्थी के लिए हर प्रकार का घरेलू सामान दिया गया जैसे बर्तन, कपड़े, बिस्तर, गैस चूल्हा, साईकिल आदि शामिल है। सामूहिक विवाह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के भतीजे एवं युवा भाजपा नेता अमन गोयल ने विवाह सूत्र में बंधे नवदम्पतियां को आर्शीवाद दिया।
इस अवसर पर साईधाम के संस्थापक अध्यक्ष मोतीलाल गुप्ता ने अपने स्वागत भाषण में अतिथियों का अभिनंदन करते हुए समाज का आहन किया और कहा कि हमें सामाजिक कुरितियों को छोडकर सामूहिक विवाह को प्रोत्साहित करना चाहिए। हर बच्चे को नि:शुल्क तथा उत्तम शिक्षा व पौष्टिक भोजन, शिक्षा सामग्री तथा स्वास्थ्य सुविधाऐं प्राप्त हों। इसी उद्देश्य से असहाय बच्चों की नि:शुल्क शिक्षा के लिए शिरडी साई बाबा स्कूल की स्थापना की गई और यह स्कूल शिक्षा के मन्दिर के रूप में प्रतिस्थापित हुआ जहां पर आज असहाय बच्चे नि:शुल्क उत्तम शिक्षा पा रहे हैं। समाजसेवी आरडी शर्मा ने मंच संचालन करते हुए संस्था की गतिविधियों की जानकारी दी।
इस शादी समारोह में मुख्य रूप से रोटरी क्लब के डिस्ट्रिक गर्वनर रवि चौधरी, डीजीई विनय भाटिया, वाईएमसीए के कुलपति प्रो०दिनेश कुमार, रोटरी क्लब ऑफ दिल्ली साऊथ सैन्ट्रल के मुकेश अग्रवाल, चन्द्रा शेखर सरदा, सपना गोयल, दिनेश गोयल, शशि, अनिता, सतीश, रानी, अंजली शम्मी बंसल, अनु, उमाकांत, दशमेश मेहता, अमृता, सुशील गोयल, सरोज, विनोद गोयल सहित शहर के गणमान्य उद्योगपति, समाजसेवी व दानदाताओं ने शिरकत की।

Related posts

Savitri Polytechnic में फैशन इनोवेशन्स स्किल डेवलपमेंट पर कार्यशाला का आयोजन

Metro Plus

परिवार व गुर्जरवाद को बढ़ावा देकर भाजपा की पीठ में छुरा घोंप रहे हैं गुर्जर: जगदीश भाटिया

Metro Plus

मंदिर के कपाट चौबीस घंटे खोलने की व्यवस्था की गई: जगदीश भाटिया

Metro Plus