Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

अखिल भारतीय हिन्दु महासभा की ओर से भुवनेश्वर शर्मा को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 13 नवंबर: अखिल भारतीय हिन्दु महासभा की ओर से आकाश होटल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें दिनेश कुमार प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली, विक्रम वैश्य दिल्ली संयोजक आदि ने भुवनेश्वर शर्मा को हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया।
इस अवसर पर उमेश कुण्डू प्रदेश प्रवक्ता, लोधी जग विजय वर्मा प्रदेश प्रभारी, चौ. महेश लोहिया जिलाध्यक्ष, पी.सी. शर्मा को उत्तर भारत का प्रभारी नियुक्त किया गया। प्रदेश अध्यक्ष भुवनेश्वर शर्मा ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत फूल-मालाओं से किया व हिन्दुत्व के मुद्दे पर चर्चा की और हिन्दु संगठनों को एक होने की सभी से प्रार्थना की। वहीं सभी को संगठन की जिम्मेदारी देने के लिए धन्यवाद किया।
इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में देव मानव सेवा ट्रस्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष अंबिका शर्मा, पवन शर्मा, संजीव कुशवाहा, मनीष शर्मा, अनिल कौशिक, रविंद्र, संतोष शर्मा व सामाजिक संगठन भगत सिंह सेवा सदन, लिव फॉर नेशन संगठन, सृष्टि बचाओ संगठन आदि संगठनों के पदाधिकारी मौजूद थे।

Related posts

कोरोना संक्रमण में तेजी से गिरावट आएगी: यशपाल यादव

Metro Plus

पाईनवुड इन्टरनेशनल बोर्डिंग स्कूल में चल रहा है हरियाणा नेवल यूनिट एनसीसी का वार्षिक प्रशिक्षण कैम्प

Metro Plus

नपेंगे अधिकारी: Fire की फर्जी NOC से प्राईवेट स्कूल ने ली शिक्षा विभाग से मान्यता, HighCourt ने दिए आदेश!

Metro Plus