Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

MANAV RACHNA में फिजिओथेरेपी के छात्रों ने लगाया फ्री हेल्थ असेसमेंट कैंप

120 मरीजों ने करवाया मुफ्त चेक-अप
मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 6 सितम्बर: मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज के डिपार्टमेंट ऑफ फिजियोथेरेपी में फ्री हेल्थ असेसमेंट कैंप लगाया गया। MRIIRS के वीसी डॉ० एनसी वाधवा ने कैंप का उद्वघाटन किया। इस दौरान मरीजों को मुफ्त मेडिकल सलाह, कार्डियोलॉजी स्क्रीनिंग, ओर्थोपेडिक कनसल्टेशन के साथ-साथ फिजियोथेरेपी और न्यूट्रिशन सलाह भी दी गई। असेसमेंट में ईसीजी, ब्लड और शुगर टेस्ट, बीपी टेस्ट, बीएमआई, ऑक्सीजन सेच्यूरेशन और लेक्सिबिलिटी टेस्टिंग शामिल थे।
अस्पताल से डॉ० मधुरिमा गुप्ता, डॉ० गौरव और मानव रचना से डॉ० शिशिर निगम और डॉ० प्रीति के साथ-साथ सभी न्यूट्रिशन और फिजियोथेरेपी के अंडर ग्रैजुएट और पोस्ट ग्रैजुएट स्टूडेंट्स ने करीब 120 पेशेंट्स का चेक-अप कर काउंसलिंग की। चेक-अप के दौरान पाया गया कि अधिकतर मरीजों को घुटनों, कमर और गर्दन में दर्द की परेशानी थी।
फिजियोथेरेपी डिपार्टमेंट की ओर से एरियल योगा का सेशन भी रखा गया, जिसमें अभिनेता टाइगर श्रॉफ के पूर्व ट्रेनर जिले मवाई ने एरियल योगा के बारे में बताया। इसके अलावा अर्गोनॉमिक वीक के तहत छात्रों ने सभी एम्पलायज के डेस्क पर जाकर उन्हें सिटिंग पोजिशंस के बारे में जानकारी दी। वहीं, कैंपस में आयुध की ओर से भी एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया।

Related posts

SRS इंटरनेशनल स्कूल में 78वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया

Metro Plus

अब अवैध खनन करने वालो के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई! जानें क्यों?

Metro Plus

उद्योगपतियों की समस्याओं को दूर करने के लिए उपायुक्त ने ली एफआईए सभागार में औद्योगिक संगठनों की बैठक

Metro Plus