Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

किड्स गार्डन स्कूल के बच्चों द्वारा बाल मेला लगाकर मनाया गया बाल दिवस

150 नन्हे-मुन्हे छात्रों ने कार्यक्रम में भाग लिया
मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
बल्लभगढ़, 15 नवंबर: चावला कॉलोनी स्थित सरस्वती शिशु सदन व किड्स गार्डन स्कूल में बाल दिवस के मौके पर बाल मेला आयोजित किया गया। बाल मेले में नन्हे-मुन्हे छात्रों ने स्टॉल लगाए तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
इस मौके पर फैंसी ड्रेस कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया, जिसमें करीब 150 नन्हे-मुन्हे छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के डॉयरेक्टर मंजुल माहेश्वरी व संगीता सिंह ने छात्रों को सम्मानित किया तथा उन्होंने बताया कि आज भारत के बच्चे हर क्षेत्र में अपने देश का नाम रोशन कर रहे हैं और दुनिया के सामने उदाहरण रख रहे हैं कि कला, विज्ञान, अध्यात्म किसी भी क्षेत्र में भारत किसी से भी कम नहीं है।
इस अवसर पर विद्यालय के डॉयरेक्टर वाईके माहेश्वरी ने बताया कि भारत देश के बच्चों के लिए इसी तरह का सपना चाचा नेहरु ने देखा था। स्कूलों में इस दिन को खास बनाने के लिए कार्यक्रम रखे जाते हैं। फैंसी ड्रेस, डांस, नाटक आदि जैसे कार्यक्रम रखे जाते हैं। इस दिन नेहरु जी की सीख बच्चों को समझाने का प्रयास किया जाता है। इस तरह से बच्चों के जीवन में चाचा नेहरु के महत्व को बनाए रखने की कोशिश की जाती है। उन्होंने बताया कि इस दिन चाचा नेहरु के इन संदेशों को बच्चों को बताकर उन्हें भविष्य की चुनौतियों का सामना करने की प्रेरणा दी जाती है।

Related posts

हॉमर्टन ग्रामर स्कूल में भारत के तिरंगे को सलामी दी गई

Metro Plus

भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाएगा मोदी सरकार का यह बजट: जगदीश भाटिया

Metro Plus

पलवल नगर परिषद के पार्षद देवदत्त पर लटकी कानूनी तलवार: हो सकता है चुनाव कैंसिल

Metro Plus